Udaipur Leopard News: आदमखोर लेपर्ड का ऐसे हुआ अंत, देखते ही गोली मारने के क्यों दिए थे आदेश ?
Man-Eating Panther Udaipur News: राजस्थान में उदयपुर के गोगूंदा में पिछले 30 दिनों से जारी आदमखोर तेंदुआ का आज अंत हो गया। वन विभाग और पुलिस टीम के शॉर्प शूटर ने गोली मारकर लेपर्ड का अंत कर दिया।
उदयपुर से आज सुबह आमजन के लिए राहत भरी खबर आई है। गोगूंदा इलाके में आदमखोर लेपर्ड की दहशत का आज अंत हो गया है। शुक्रवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम ने एक लेपर्ड को गोली मार दी।

जानकार सूत्रों के अनुसार इसी लेपर्ड ने बीते एक महीने में 10 लोगों का शिकार किया था। लेपर्ड को शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई है।
इसी इलाके से करीब एक किलोमीटर दूर दो दिन पहले दो महिलााओं पर लेपर्ड ने अटैक किया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी।
क्या यहीं है आदमखोर लेपर्ड ?
वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि यह वो ही आदमखोर लेपर्ड है। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।
मदार गांव में बीते करीब 5 दिन में लेपर्ड के दो अटैक हुए हैं। बुधवार को खेत में काम कर रही 2 महिलाओं पर हमला किया था। दोनों घायल हो गई थीं। इनमें से लेपर्ड ने एक महिला मांगीबाई के गले पर अटैक किया था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
वहीं दूसरी महिला केसीबाई के हाथ में घाव है, उनका इलाज चल रहा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार रात को पालड़ी गांव में लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार कर उसे मार डाला था।
इसके पांच दिन पहले भी रविवार को बड़ी गांव में लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार किया था। शहर के आसपास लगातार लेपर्ड के लगातार बढ़ते मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
अधिकारियों के अनुसार आदमखोर तेंदुए के शिकारी दांत या तो घिस जाते हैं या टूट जाते हैं। मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की जाएगी। मदार से तेंदुए के शव को जांच के लिए सेंटर में भी भेजा जाएगा। जहां उसकी डिटेल्ड जांच हो सकेगी। इसके बाद ही यह पुष्टि होगी कि मारा गया लेपर्ड आदमखोर ही था या कोई ओर दूसरा ?












Click it and Unblock the Notifications