राजस्थान : पूर्व CM वसुंधरा राजे की हमशक्ल हैं कांग्रेस की मंत्री ममता भूपेश, देखें तस्वीरें

Dausa News , दौसा। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में म​हिला मंत्री का एकमात्र चेहरा ममता भूपेश हैं। दौसा जिले की सिकराय सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची ममता भूपेश को Ashok Gehlot Government के मंत्रिमंडल की पहली ही सूची में जगह दी गई है। ममता भूपेश के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का जिम्मा रहेगा। खास बात यह है कि इनका चेहरा व हावभाव राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से काफी मिलता जुलता है। इन दिनों ममता भूपेश मंत्री बनने के साथ-साथ पूर्व सीएम राजे की हमशक्ल होने की वजह से भी चर्चा में हैं।

Mamta Bhupesh

ममता भूपेश का जीवन परिचय ( Mamta Bhupesh biography )

ममता भूपेश शेखावाटी के झुंझुनूं की बेटी और दौसा की बहू है। इनका जन्म 28 जून, 1973 को झुंझुनूं जिला मुख्यालय के नजदीक के गांव इस्लापुर में हुआ। माता का नाम सरस्वती भूपेश व पिता का नाम अमीचंद भूपेश है। Mamta Bhupesh ने तमिलनाडु के विनायका मिशन विवि सलेम से वर्ष 2014 में एमबीए किया। जयपुर के महारानी कॉलेज से बीए की डिग्री ली। 12 दिसम्बर 1994 को दौसा जिले के डॉ. घनश्याम बैरवा से ममता भूपेश की शादी हुई। इनके एक बेटा व एक बेटी है।

who is mamta bhupesh

मंत्री बनने के बाद पहली बार सिकराय पहुंची ममता भूपेश

राजस्थाान की महिला एवं बाल विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार ममता भूपेश दौसा पहुंची। गांव जीरोता, भंडाना, दौसा बाईपास, सैंथल मोड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लोगों ने ममता भूपेश के स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए। इसके बाद मंत्री ममता भूपेश ग्राम पंचायत बहरावण्डा गईं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिकराय विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

mamta bhupesh biography

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता लटूर मल सैनी, पूर्व प्रधान सिकराय हीरा लाल सैनी, बदाम देवी सैनी प्रधान पंचायत समिति सिकराय, मुकेश नायक सरपंच समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और जमकर आतिशबाजी की। मंत्री ममता भूपेश को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।

Mamta Bhupesh Face Looks Like As Rajasthan Former CM Raje
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+