Rajasthan: एक अप्रैल से बदलेंगी ये व्‍यवस्‍थाएं, जानिए फ्री बिजली व ₹500 में सिलेंडर कैसे मिलेगा?

आज वित्‍तीय वर्ष 2022-23 समाप्‍त हो गया। एक अप्रैल से नया वित्‍तीय वर्ष 2023-24 शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही कई व्‍यवस्‍थाएं बदल जाएंगीं।

LPG cylinder Rajasthan

देश में एक अप्रैल 2023 से कई चीजें बदलने वाली हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी जनता के लिए कई ऐसी शानदार घोषणाएं कर रखी हैं, जिनका लाभ एक अप्रैल से मिलना शुरू होगा। इनमें सस्‍ता सिलेंडर व फ्री बिजली आदि शामिल हैं।

500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर राजस्‍थान

दरअसल, राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में सस्‍ता सिलेण्‍डर की घोषणा की थी, जिसके अनुसार राजस्‍थान में एक अप्रैल 2023 से उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्‍ध होगा। राजस्‍थान में करीब 76 लाख परिवार उज्‍ज्‍वला योजना से जुड़े हुए हैं, जिनको साल में 12 सिलेंडर 500 रुपए के हिसाब से मिलेंगे। बीपीएल श्रेणी में आने वाले सभी परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। दूसरे राज्‍य के लोगों को योजना का लाभ हीं मिल सकेगा।

दिल्‍ली की तरह राजस्‍थान में भी बिजली फ्री

दिल्‍ली की तर्ज पर राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार भी जनता को लुभाने के लिए फ्री बिजली का फार्मूला अपना रही है। राजस्‍थान में एक अप्रैल 2023 से बिजली उपभोक्‍ताओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उपभोक्‍ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी। गहलोत सरकार ने यह घोषणा बजट में की थी। इसका लाभ उन्‍हें उपभोक्‍तओं को मिल पाएगा, जिनका बिजली बिल बकाया नहीं हो। 100 यूनिट से ज्‍यादा खपत वाले उपभोक्‍ताओं को 300 यूनिट तक का अनुदान मिलेगा।

राजस्‍थान में गेहूं की ऑनलाइन

राजस्‍थान में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोटा संभाग में 20 मार्च और शेष राजस्‍थान में गेहूं एक अप्रैल 2023 से शुरू होगी। इस संबंध में राजस्‍थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी किए हैं। पंजीकरण के बाद किसानों को गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है। पंजीकरण के बाद तारीख के आधार पर सॉफ्टवेयर वरीयता के आधार पर तुलाई तिथि और खरीद की जाने वाली गेहूं की मात्रा और संबंधित केंद्र की जानकारी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+