लव मैरिज का खौफनाक अंत: पति की गला दबाकर हत्या के बाद रातभर शव के साथ किया ये काम
Churu Love Story: मोहब्ब्त का महीना चल रहा है। प्रेमी जोड़ों ने आज सात फरवरी को रोज डे मनाया है। इस दौरान एक लव स्टोरी का खौफनाक 'द एंड' हुआ है।
लव मैरिज के बाद महिला ने गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को रातभर गोद में लिए बैठी रही। मामला राजस्थान के चूरू सदर पुलिस थाना इलाके की ओम कॉलोनी का है।

चूरू सदर थानाधिकारी करतार सिंह के अनुसार गांव बर के रहने वाले दलबीर सिंह ने शिकायत दी कि साल 2019 में उसके बेटे मोहन लाल ने दीपिका से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों गांव में रहते थे। पिछले आठ माह से मोहन व दीपिका चूरू की ओम कॉलोनी में रहने लगे।
लव मैरिज के कुछ समय बाद ही मोहन लाल व दीपिका के रिश्ते खराब हो गए। दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। दीपिका उससे तलाक चाहती थी। वह अक्सर कहती भी थी कि अगर उसे तलाक नहीं दिया गया तो वह किसी भी हद तक जा सकती है।
दलबीर सिंह का आरोप है कि दीपिका ने रात को उसके बेटे मोहन की रस्सी से गला घोंटकर मार दिया और हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की। मोहन के परिजनों को सूचना दी कि मोहन लाल की मौत हो गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दीपिका ने रात को पति की हत्या कर उसके शव गोद में लेकर बैठी रही और रातभर शव को निकारती रही। पुलिस हत्या के आरोप में दीपिका को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस के आने पर दीपिका ने मनगढ़ंत कहानी बताई, मगर मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम के निरीक्षण के बाद पुलिस ने दीपिका के साथ सख्ती बरती तो उसने सच उगल दिया, जो बेहद खौफनाक था।












Click it and Unblock the Notifications