राजस्थान में सामने आया लव जिहाद, युवती ने सुनाई कश्मीरी युवक के जुल्म की खौफनाक दास्तां
Love Jihad Rajasthan : कश्मीर के लड़के ने चूरू की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, युवती ने सुनाई जुल्म की खौफनाक दास्तां
Churu News in Hindi, चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर सादुलपुर पुलिस थाने में आरोपी सैय्यद मनीर हुसैन उर्फ साहिल के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि मनीर हुसैन उर्फ साहिल जाति निवासी रोहणी सैक्टर 04 विजय विहार फैज-02 नई दिल्ली हाल निवासी वार्ड 02 राजगढ़ जिला चूरू, जो कश्मीर का निवासी है। सैयद मनीर हुसैन ने स्वयं को हिन्दू बताकर पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और 08 फरवरी 2019 को तीस हजारी कोर्ट आर्य समाज मंन्दिर में हिन्दू रीति रिवाज से उससे शादी कर ली।
शादी के 05-06 दिन बाद मनीर हुसैन उर्फ साहिल ने पीड़िता को बताया कि उसने उससे हिन्दू बनकर विवाह किया है जबकि वह मुस्लमान धर्म से ताल्लुक रखता हैं। उसने पीड़िता को बताया कि वह मुस्लिम धर्म के प्रचारकों द्वारा चलाए जा रहे लव जिहाद अभियान का सदस्य है, जिसका उदेश्य हिन्दू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना है।

उक्त बातें साहिल द्वारा बताने पर पीड़िता ने साहिल को कहा कि तुमने धोखे में रखकर शादी की है। मैं तुम्हारे साथ पत्नी के रूप में नहीं रहूंगी। पीड़िता ने उससे शारीरिक सम्बंध बनाने व साथ रहने से मना किया तो उसने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन शारीरिक संम्बन्ध बनाए।












Click it and Unblock the Notifications