लव जिहाद : 24 वर्षीय युवती ने सुनाई दास्तां, परवेज ने प्रेमजाल में फंसाकर गर्भवती होने पर किया ये हाल
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने शादीशुदा युवक के खिलाफ उसे प्रेम जाल में फंसाकर व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला चूरू महिला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

गांव आता था तब हुई जान पहचान
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दी कि वह 17-18 साल की थी। तब आरोपी चूरू के आथुणा मोहल्ला निवासी परवेज उसके गांव आता जाता था। इस दौरान उसकी आरोपी से जान पहचान हो गई। आरोपी युवक ने पीड़िता के घर आना जाना शुरू किया और एक दिन उसे घर में अकेला पाकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने तीन साल तक उसको शादी का झांसा देकर देह शोषण करता रहा और तीन साल बाद दूसरी जगह शादी कर ली।

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
पीड़िता का आरोप है कि परवेज ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। उसे वह अजमेर ले गया। इसके अलावा युवती को झांसा देते हुए उसके घर में खुद निकाह पढ़कर शादी का नाटक किया। उसे मंगलसूत्र और ताबीज पहनाया। आरोपी ने वादा किया कि विदेश जाकर वह रुपए कमाकर लाएगा और फिर उससे समाज के सामने शादी करेगा। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया।

25 जून को बताया 2 साल का बेटा है
25 जून 2019 को आरोपी फिर पीड़िता से मिला और उससे शादी करने की कहकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उसे साथ ले चलने के लिये कहा तो आरोपी ने साफ इंकार करते हुए कहा कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके 2 साल का बेटा भी है। इसके बाद युवती धर्म परिवर्तन को भी तैयार हो गई, मगर परवेज ने उसे अपनाने से मना कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने महिला पुलिस थाने में चूरू के परवेज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दी है। युवती का देर रात चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications