लव जिहाद का आरोप लगाते हुए लड़की ने कैमरे के सामने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो
Barmer News , बाड़मेर। राजस्थान के बॉर्डर इलाके बाड़मेर में इन दिनों लव जिहाद गूंज रहा है। यहां की एक लड़की ने कश्मीरी युवक व उसके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। कथित तौर पर LOVE JIHAD की शिकार इस हिन्दू लड़की की मानें तो निकाह के बाद न केवल इसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया बल्कि इसे नमाज पढ़ने व गौमांश खाने पर भी मजबूर किया गया। कश्मीरी युवक के जाल में फंसने और मौत के साये में जिंदगी बिताने के बाद उसकी चंगुल से छूटकर आने तक का पूरा घटनाक्रम लड़की ने सिलसिलेवार बयां किया।

Rajasthan के बाड़मेर की रहने वाली इस लड़की ने बताया कि डेढ़ साल पहले कॉलेज आती-जाती थी। तब गुलजार नाम के युवक ने इसके कुछ फोटो ले लिए थे, जिन्हें उसने अश्लील तरीके से एडिट करके लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने इसे बाड़मेर में अपने कैफे पर बुलाया। फिर दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

बुआ के घर बड़ौदा जाते समय हुई लापता
16 मार्च को लड़की को बड़ौदा में अपनी बुआ के घर जाना था। यह बात गुलजार को पता लगी तो उसने लड़की को अश्लील फोटो वायरल करने का डर दिखाकर अहमदाबाद की फ्लाइट की टिकट बनवाकर दी और बड़ौदा की बजाय इसे अहमदाबाद उतरने को कहा। यहां से लड़की श्रीनगर चली गई। लड़की का आरोप है कि श्रीनगर में उससे उर्दू व अंग्रेजी में लिखे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और इसके बाद तीन माह तक पाकिस्तान बॉर्डर के पास के अनजान गांव में रखा। फिर उसे वह अपने घर कुपवाड़ा लेकर आया। घर पर उसके भाई इकबाल ने लड़की को नमाज और गौमांश खाने के लिए मजबूर किया।

कुपवाड़ा में डराकर बनाया गया वीडियो
लड़की का कहना है कि उसने मुस्लिम बनने और गौमांश खाने से साफ इनकार किया तो मारपीट की गई। इसके बाद उसके भाई ने मुझे हाथ में गोलियां दिखाई और बोला कि गोलियों का वजन कितना भारी है जब निकलती है तो बहुत धुआं निकलता है। युवक के भाई ने उससे अपने घर पर एक वीडियो भी बनाया, जिसके बीस बार रीटके हुए थे। उस वीडियो में लड़की से गुलजार के पक्ष में बोलने को कहा गया था। ऐसा नहीं करने पर उसके परिवार की जान को खतरा बताया गया।

पहले कहा था सब कुछ मर्जी से किया
कुछ समय गुलजार की श्रीनगर के कैफे में नौकरी लग गई तो वह लड़की को अपने साथ लेकर कुपवाड़ा से श्रीनगर आ गया। एक दिन गुलजारी नौकरी पर गया तो लड़की ने मौका पाकर ई-मित्र के जरिए अपनी टिकट करवाई और 29 नवम्बर 2018 को बाड़मेर लौट आई। गौरतलब है कि युवती ने पूर्व में वीडियो जारी कर कहा था कि वह कश्मीर अपनी मर्जी से आई है और धर्म बदलने के साथ निकाह भी अपनी मर्जी से किया है। जारी वीडियो में युवती ने अपने परिजनों द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही बाड़मेर पुलिस को परेशान नहीं करने कि अपील कि थी।

बाड़मेर एसपी ने की पीड़िता से मुलाकात
बाड़मेर की लड़की व कश्मीर के लड़के का कथित लव जिहाद का यह मामला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद नवनियुक्ति एसपी राशि डोगरा डूडी ने मामले में संज्ञान लेते हुए लड़की व उसके परिवार को बुलाकर जानकारी जुटाई और पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी राशि डोगरा ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई है। कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। पीड़िता ने पूर्व में जो बयान दिए थे, वो उसके मुताबिक दबाव में आकर दिए थे। अब मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। पुलिस टीम श्रीनगर भी भेजी हुई है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications