Rajasthan: दुल्‍हन ने सुहागरात को सड़क पर फेंक दिए बिस्‍तर, वजह जानकर सदमे में चला गया दूल्‍हा

Suhagraat ko Dukhan Farar: राजस्‍थान के बाड़मेर कोतवाली पुलिस थाना इलाके के ढाणी बाजार के रहने वाले सूरजमल की 30 सितंबर को यूपी के सरवटखानी मोहल्‍ला रविदास की रागिनी से हुई थी। शादी की अगली ही रात को चार बजे नींद खुली। पास में सोई दुल्‍हन गायब थी। अलमारी का ताला टूटा और तकिया व गद्दे सड़क पर पड़े मिले।

सुहागरात के बाद सुबह होने से पहले ही ऐसा नजारा देखकर एक बारगी तो दूल्‍हे के होश उड़ गए। फिर उसे माजरा समझते देर नहीं लगी। दरअसल, रागिनी लुटेरी दुल्‍हन निकली और शादी के बाद उसे लूटकर फरार हो गई।

shadi news Barmer Rajasthan

सूरजमल ने बाड़मेर कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि कि उसकी दुल्‍हन ने फरार होने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। रात को उसके सो जाने के बाद दुल्‍हन उठी और देखा कि घर का मुख्‍य दरवाजा बंद है। ऐसे में उसने बिस्‍तर और तकिए छत से नीचे फेंके और उन पर कूद गई।

लुटेरी दुल्‍हन रागिनी अपने साथ अलमारी में रखे तीन लाख रुपए और जेवरात भी ले गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्‍हन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बाड़मेर एसपी सत्येंद्रपाल सिंह के अनुसार सूरजमल के रिश्तेदार अमित डोसी की पत्‍नी गौरी के माध्‍यम से चार माह पूर्व जोधपुर के अर्जुन स मुलाकात हुई थी। अर्जुन ने कहा कि वह अपनी यपी निवासी 30 वर्षीय भतीजी से शादी उससे करवाना चाहता है।

इस पर सूरजमल तैयार हो गया और 29 सितंबर को रागिनी को बाड़मेर बुलाया और 30 सितंबर को दोनों की शादी हो गई। अगले ही दिन रागिनी सूरजमल के घर से गहने और नगदी लेकर भाग गई। पुलिस के अनुसार शादी के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी महिला को जोधपुर के लूणी जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+