Lok Sabha Session: राजस्थान के सांसद ले रहे शपथ, जानिए 4 सांसदों को क्यों मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह?
18th Parliament Session 2024: भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद 18वीं लोकसभा पहला सत्र 24 जून से शुरू हुआ है। पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलवाई जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान से चुने गए 25 सांसद भी 18वीं लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ले रहे हैं। इनमें मोदी सरकार 3.0 में राजस्थान से मंत्री बनने वाले भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी भी शामिल हैं। यादव व शेखावत शपथ ले चुके हैं।

उल्लेखनीय मोदी सरकार के तीसरे कायर्काल में राजस्थान के सांसदों को मंत्री बनाने में जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल दलित, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत सामान्य वर्ग व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव व अजमेर सांसद भागीरथ जाट ओबीसी वर्ग से हैं। राजस्थान के सांसदों में सबसे पहले दोनों कैबिनेट मंत्रियों भूपेंद्र यादव व गजेंद्र सिंह शेखावत ने शपथ ली है।
कौन कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव?
मोदी सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री 54 वर्षीय भूपेंद्र यादव अलवर से भाजपा सांसद है। इनके पास एलएलबी की डिग्री है। कांग्रेस के ललित यादव को 48 हजार वोटों से हराया है।
भूपेंद्र यादव संगठन के अनुभवी नेता है। पहली बार सांसद बने हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद रहे। पिछली बार भी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल रहे। इनके पास श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय रहे।
कौन हैं कैबिनेट गजेंद्र सिंह शेखावत?
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से भाजपा सांसद हैं। 56 वर्षीय शेखावत पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पिछली बार जल शक्ति मंत्री थे। इस बार संस्कृति मंत्री व पर्यटन मंत्री।
जोधपुर से कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 1.15 वोटों से हराने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत ने एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की थी। साल 2019 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था।
कौन हैं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल?
बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल भले ही राज्यमंत्री हो, मगर इनके मंत्रालय का कद कैबिनेट मंत्री जैसा है। इस बार इनको विधि एवं न्याय मंत्रालय व संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।
एमए एलएलबी तक पढ़े-लिखे अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को 55 हजार वोटों से हराया है। चूरू जिला कलेक्टर रहे पूर्व आईएएस अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से चौथी बार सांसद चुने गए हैं।
कौन हैं राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी?
अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस को रामचंद्र चौधरी को 3.29 लाख वोटों से हराया है। 70 वर्षीय भागीरथ चौधरी पहली बार मंत्री बने हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications