नागौर-बीकानेर रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला LIVE VIDEO
नागौर, 21 जनवरी। राजस्थान में एक्सीडेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो नागौर-बीकानेर रोड का है। इसमें एक बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। पूरा एक्सीडेंट पीछे चल रहे दूसरे वाहन में सवार लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
Recommended Video

नागौर के श्रीबालाजी थाने के हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश खोजा ने बताया कि ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुआ एक्सीडेंट सोमवार दोपहर का है। नागौर जिले में अलाय इलाके में ढूंढवालों की ढाणी के पास हुआ है।
एक्सीडेंट ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार गब्रियल पुत्र फ्रांसिस निवासी कांकरा (एमपी), प्रेमस्वरूप पुत्र रामपाल माली निवासी भरतपुर व एक अन्य स्थानीय युवक घायल हुआ है। इन्हें JLN हॉस्पिटल पहुंचाया। तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर जा रही है।
बता दें कि नागौर-बीकानेर हाईवे पर सोमवार दोपहर को ट्रक लहराता हुआ चला रहा था। वह कई वाहनों को टक्कर मारते मारते बचा था। यह देख उसके पीछे चल रही गाड़ी में सवार लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
थोड़ी ही देर बाद ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलटी खा गया और उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। सूचना पाकर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया।


Click it and Unblock the Notifications
