Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: गणेश चतुर्थी पर रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश का लक्खी मेला शुरू, भक्तों का उमड़ रहा सैलाब

Rajasthan Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में घर-घर, मंदिर-मंदिर भगवान गणेश की झांकिया सजाई गई है। आज पूर्व संध्या पर जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर अभ्यारण्य में स्थित देश का एक मात्र त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भी लक्खी मेले का आज आगाज हो गया. देशभर से श्रद्धालुओं से सैलाब उमड़ रहा है।

रणथम्भौर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के तीन दिवसीय लक्खी मेले पर जिधर नजर दौड़ाओं उधर ही श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आ रहा है। चारों ओर जहां तक नजर जाती है । वहां तक त्रिनेत्र गणेश के श्रद्धालु गणपति बाबा मारिया के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

lakhmi-fair-of-trinetra-ganesh-of-ranthambore-started-on-ganesh-chaturthi-in-rajasthan

रणथम्भौर की वादियां भगवान गणपति के जयकारों से लगातार गूंजायमान हो रही है। जिला मुख्यालय के रणथंभौर सर्किल से ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक समूचा इलाका श्रद्धालुओं की रेलमपेल से अटा हुआ है। मार्ग में पैर रखने तक को जगह नहीं है।

Recommended Video

    Rajasthan: गणेश चतुर्थी पर रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश का लक्खी मेला शुरू, भक्तों का उमड़ रहा सैलाब

    रणथंभौर सर्किल से लेकर रणथंभौर दुर्ग तक दर्जनों की तादाद में श्रद्धालुओं के लिए समाज सेवियों द्वारा निशुल्क भंडारों का आयोजन किया गया है।

    तीन दिवसीय मेले में राजस्थान ही नहीं अपितु अन्य प्रांतों के कोने-कोने से भी श्रद्धालु उमड़ रहे हैं । हर किसी के मन में एक ही भाव है की वो रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणपति के दर्शन करे। पिछले सालों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे भी अधिक तादाद में लगाए गए हैं।

    रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश के लक्खी मेले में 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं। दुर्ग की दुर्गम चढ़ाई भी श्रद्धालुओं की आस्था के सामने बौनी साबित होती दिखाई दे रही है। वहीं रुक रुक कर हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं कर पा रही है और बारिश पर आस्था भारी नजर आ रही है।

    रणथंभौर दुर्ग में विराजमान त्रिनेत्र गणेश भगवान के मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा बतौर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला व पुरुष कतार अलग रखी गई है।

    पुलिस प्रशासन के लिहाज से मेले में सुरक्षा के लिए 1200 पुलिसकर्मी एंव आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया हैं । अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारियों को मेले में ड्यूटी हेतु लगाया गया है। रोडवेज की करीब 50 बस श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु लगाई गई है। जगह-जगह बेरीकेटिंग की व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है। वाटर पॉइंट पर गोताखोर तैनात किए गए हैं।

    तीन दिवस तक चलने वाले रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश के लक्खी मेले में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से भी समाज कंटकों पर निगरानी रखी जा रही है। मार्ग में पड़ने वाले भंडारों पर श्रद्धालु बड़ी ही मान मनुहार के साथ प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।

    गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणपति का अलौकिक रूप से श्रृंगार होगा और महा आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी भी वितरित की जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+