राजस्थान न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राजस्थान: कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने दिखाई दबंगई, भाजपाईंयों को प्रचार से रोकने के लिए दी गालियां, वीडियो

Google Oneindia News

अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित ब्यावर में कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता की दबंगई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह महिला कार्यकर्ता जमकर भाजपा का विरोध जता रही है। साथ ही महिला लोगों को भाजपा का प्रचार करने से भी रोक रही है। महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए गालियों तक का सहारा ले रही है। महिला का वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान: कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने दिखाई दबंगई, भाजपाईंयों को प्रचार से रोकने के लिए दी गालियां, वीडियो

ब्यावर के कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच के पक्ष में एक ग्रामीण परिवेश की महिला लोगों से वोट की अपील कर रही है। यहां तक तो सब ठीक है लेकिन महिला भाजपाईयों व भाजपा के झंडे को देखते ही महिला आग बबूला हो जाती है। इस महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें महिला भाजपा का प्रचार करने आए टैम्पो चालक व कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौच कर रही है।

राजस्थान: कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने दिखाई दबंगई, भाजपाईंयों को प्रचार से रोकने के लिए दी गालियां, वीडियो

वह भाजपा के बैनर व झंडे भी फाड़ने की बात कहती है। टैम्पो चालक इससे घबरा जाता है और वह महिला से ऐसा नहीं करने का निवेदन भी करता है। महिला इस वीडियो में कहती नजर आ रही है कि जिस भाजपा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। उसका प्रचार किसी भी सूरत में नहीं दिखना चाहिए। महिला के गले में कांग्रेस का दुपट्टा भी डला हुआ है। भाजपा इस महिला के खिलाफ निर्वाचन विभाग को शिकायत करने का मन बना रही है।

ये भी पढ़ें:- सचिन पायलट की सभा में जा रहे कांग्रेस नेता की कार से उछली कीचड़, नाक रगड़वाकर मंगवाई माफीये भी पढ़ें:- सचिन पायलट की सभा में जा रहे कांग्रेस नेता की कार से उछली कीचड़, नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी

Comments
English summary
lady congress workers use abuse for bjp leaders in ajmer
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X