Kolkata Doctor Case: राजस्थान में डॉक्टरों का फूटा आक्रोश, जयपुर, जोधपुर, सहित प्रदेश में हड़ताल पर
Kolkata Doctor Case Rajasthan News: कोलकाता में मेडिकल कॉलेज डाक्टर की रेप और हत्या के मामले को लेकर प्रदेश में डॉक्टर्स भी हड़ताल पर उतर गए है। अजमेर में तो रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर उतर आए है। उधर राजधानी जयपुर में सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर्स ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
मेडिकल एसोसिएशन ने भी किया बड़ा ऐलान
उधर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने भी 13 अगस्त से देश भर में ओपीडी सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है।
राजस्थान में हड़ताल पर डॉक्टर्स pic.twitter.com/Tb8Awj6NqG
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 13, 2024
अजमेर के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी उतरे हड़ताल पर, कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन, जेएलएन अस्पताल के बाहर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन कर दोषी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई कर सजा देने और मामले की सीबीआई जांच कराने करी मांग।

देश के पश्चिम बंगाल के कोलकाता मे मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की रेप के बाद हत्या किए जाने की घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश और गुस्सा देखा जा रहा है । मृतक महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए डॉक्टरों द्वारा देश के हर जिले में प्रदर्शन किया जा रहा है।
मंगलवार को अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की केजुअल्टी के बाहर दूसरे दिन भी अजमेर में डॉक्टर्स की ओर से प्रदर्शन किया गया। रेजिडेंट डॉक्टरो ने कार्य बहिष्कार करते हुए इमरजेंसी यूनिट के बाहर विरोध जताया।
डॉक्टर्स ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच को लेकर विरोध कर रहे हैं। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलराज मीणा ने बताया कि कोलकाता में हमारी बहन के साथ जो घटना हुई उसके विरोध में दूसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के द्वारा अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सभी डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर है। लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया है।
मीणा ने बताया कि अगर उनकी मांगे है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई जांच की जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही अन्य मांगे सरकार के सामने रखी गई है। सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी डॉक्टर्स आंदोलन पर उतरेंगे।
वहीं जोधपुर के एमडीएम अस्पताल से जुड़े रेजिडेंट डॉक्टर्स भी हड़ताल पर उतर गए है। बंगालदेश में हुई घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया है। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं रेजिडेंट डॉक्टर्स दे रहे है। वार्ड में जाकर उपचार नहीं कर रहे है। डॉक्टर्स का कहना है कि न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगी रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल












Click it and Unblock the Notifications