Khatu Shyam ji Facebook Page: खाटूश्‍यामजी ऑफिशियल फेसबुक पेज हुआ Hack, हैकर पोस्‍ट कर रहा अश्‍लील तस्‍वीरें

खाटूश्‍यामजी के ऑफिशियल फेसबुक पेज Khatu Shyam ji ( Shyam Baba ) पर 9.3 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं। पेज पर अश्‍लील सामग्री से श्‍याम भक्‍तों की आस्‍था को ठेस पहुंच रही है।

Khatu Shyam ji Shyam Baba Facebook Page hacke

Khatu Shyam ji Facebook Page: दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आस्‍था का केंद्र खाटू श्याम जी का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक हो चुका है। पेज को हैक करने वाला उस पर अश्‍लील सामग्री पोस्‍ट करके आस्‍था से खिलवाड़ कर रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पेज को किसने हैक किया है।

Recommended Video

    धार: गंगा दशमी के पावन पर्व पर खाटू श्याम भजन संध्या का किया आयोजन,जमकर थिरके भक्त

    श्री श्‍याम मंदिर कमेटी खाटूश्‍यामजी सीकर (रजि.) के व्‍यवस्‍थापक संतोष शर्मा ने बताया कि Khatu Shyam ji ( Shyam Baba ) के नाम से बना फेसबुक 31 मई 2023 को किसी ने हैक कर लिया। वह पेज पर स्‍टोरी में अश्‍लील तस्‍वीरें लगा रहा है। कई श्‍याम भक्‍तों की हमें शिकायत भी मिल रही हैं। इस संबंध में आज खाटूश्‍यामजी पुलिस थाने में परिवाद दिया गया है।

    khatu shayam ji facebook hack

    श्री श्‍याम मंदिर कमेटी खाटूश्‍यामजी के पास इस फेसबुक पेज का पूरा एक्‍सेस छिन गया है। हैकर ने यूजरनेम व पासवर्ड बदल दिया है। पेज से डीपी और कवर फोटो भी हटा दी है। अब कमेटी की ओर से अपने पेज पर कुछ भी पोस्‍ट नहीं किया जा रहा है। हैकर ने 31 मई के बाद तीन-चार बार पेज की स्‍टोरी में अश्‍लील फोटो लगाई है।

    शर्मा बताते हैं कि 9.3M followers वाले Khatu Shyam ji ( Shyam Baba ) कमेटी प्रबंधन की ओर से रोज सुबह बाबा श्‍याम के दर्शनों की तस्‍वीर पोस्‍ट की जाती है। इसके अलावा खाटूश्‍यामजी मंदिर से जुड़े महत्‍वपूर्ण सूचनाएं भी श्‍याम भक्‍तों को इसी पेज के माध्‍यम से दी जाती है, मगर अब पूरा पेज हैक हो गया।

    Khatu Shyam ji Shyam Baba Facebook Page hacke

    आश्‍चर्य की बात यह है कि बाबा श्‍याम के इस फेसबुक पेज पर अब भी रोजाना सुबह बाबा श्‍याम के श्रृंगार की फोटो पहले की तरह नियमित रूप से अपडेट हो रही हैं जबकि शर्मा का कहना है कि ये तस्‍वीरें कमेटी की ओर से नहीं बल्कि खुद हैकर पोस्‍ट कर रहा है।

    31 मई को खाटूश्‍यामजी का पेज हैक होने और उस पर अश्‍लील तस्‍वीरें पोस्‍ट करके आस्‍था से खिलवाड़ की सूचना पर मंदिर कमेटी ने अपने स्‍तर पर साइबर विशेषज्ञों की मदद ली। साइबर क्राइम सेल को ऑनलाइन शिकायत भी दी। हर संभव कोशिश के बाद पेज का एक्‍सेस वापस नहीं मिलने पर अब खाटूश्‍यामजी पुलिस थाने में एक्‍सेस दिया गया है। \

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+