केशव प्रसाद ने मायावती पर सत्ता के लिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर सत्ता की लालच में प्रदेश में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में भारत बंद के पीछे हिंसा के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती जिम्मेदार हैं। केशव प्रसाद मौर्याा ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए मायावती ने हिंसा कराई। ना सिर्फ केशव प्रसाद मौर्या बल्कि यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भी मायावती को हिंसा का जिम्मेदार मानते हुए उनसे इसके लिए माफी मांगने को कहा है।

keshav prasad

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक्ट में बदलाव के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर कर दी गई थी तो प्रदेश को हिंसा और अराजकता की आग में क्यों झोंका गया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने जानबूझकर माहौल को बिगाड़ा है और लोगों को हिंसा के लिए उकसाया है। यह सबकुछ सत्ता की लालच में जानबूझकर कराया गया। मौर्या ने कहा कि आंदोलन की आड में हिंसा की निंदा करके मायावती इससे बच नहीं सकती हैं, उन्हें इसका जवाब देना ही होगा।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मायावती सरकार ने 29 अक्टूबर 2007 को एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग के लिए आदेश पारित किया था। अब उसी के विरोध में वह हिंसा और अराजकता की राजनीति कर रही हैं। भारत बंद के नाम पर जमकर अराजकता की गई और काफी नुकसान पहुंचाया गया। महेंद्र नाथ पांडेय ने दलितों से अपील की है कि वह राजनीतिक दलों के झांसे में ना आएं। उन्होंने कहा कि मायावती अंबेडकर और काशीराम की नीति व सिद्धांत को भूल चुकी हैं और हिंसा और अराजकता से सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- एससी-एसटी एक्ट पर खुली मायावती की पोल, यूपी में सरकार में रहते कहा था कुछ ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+