अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी भी वजह!
Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ये मामला विवादों में है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या 05 दिसंबर को उनके घर पर गोली मारकर की गई थी। सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारें अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। शूटरों और उनके सहयोगी सहित कुल तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी और आरोपी उधम सिंह के रूप में हुई है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर विदेश में बैठे रोहित गोदारा ने ली है। रोहित गोदारा ने सारी प्लानिंग अपने राइट हैंड वीरेंद्र चारण से करवाई है।
इस हत्याकांड के बाद अब हर कोई करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कहानी, उनके परिवार और वो अपने पीछे कितने की संपत्ति छोड़ गए हैं, ये जानना चाहता है। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे कहीं न कहीं प्रॉपर्टी भी एक मुद्दा था। तो आइए जानें कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उन्होंने अपनी पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी है।

Sukhdev Singh Gogamedi Net Worth: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की संपत्ति?
सबसे पहले बात करते हैं साल 2013 की...जब गोगामेड़ी ने राजनीति में एंट्री की थी...क्योंकि ये पहली बार था, जब उन्होंने अधिकारिक तौर पर अपनी संपत्ति की जानकारी चुनावी हलफनामे में दी थी। 2013 में विधानसभा चुनाव उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वो हार गए थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। उस चुनाव में गोगामेड़ी को 33 हजार वोट मिले थे।
चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति साल 2013 में सिर्फ 9 लाख रुपये की बताई थी। इस चुनाव के बाद ही उन्होंने प्रॉपर्टी का धंधा शुरू किया था। वह ज्यादा से ज्यादा से पैसा कमाना चाहते थे। बताया जाता है कि इस हत्या के पीछे भी संपत्ति का विवाद है क्योंकि जाट और गूजरों की जमीन को लेकर रोहित गोदारा से भी उसके मतभेद हो गए थे। बताया जा रहा है कि फिलहाल जिस मकान में उनकी हत्या हुई है, उस मकान पर गोगामेड़ी ने जबरन कब्जा किया हुआ था।
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके नाम पर राजस्थान और कई राज्यों में कई प्रॉपर्टी और बिजनेस हैं। कई सूत्रों के आधार पर कहा जा रहा है कि उनके पास लगभग 100 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
सुखदेव सिंह की तीसरी पत्नी सपना सोनी का कहना है कि गोगामेड़ी के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। उनके पास 200 करोड़ की सपंत्ति थी।
Who was Sukhdev Singh Gogamedi?: कौन हैं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
-सुखदेव सिंह गोगामेदी लोकेंद्र सिंह कालवी की श्री राजपूत करणी सेना का हिस्सा थे, जिसने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। लेकिन बाद में समूह के साथ विवाद के बाद उन्होंने अपनी खुद की करणी सेना बनाई।
- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में विरोध प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में आए था। इन घटनाओं को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।
-सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जन्म 20 फरवरी 1970 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में हुआ था। मौते के वक्त वह श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष थे।
-सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एक हिस्ट्रीशीटर भी थे। उनके खिलाफ 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। 1995 से लेकर मौत तक उनके ऊपर अपहरण, जबरन वसूली, डकैती, अवैध हथियार, हत्या जैसे कई गंभीर मामले थे।
-सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने तीन शादियां की थीं। वो अपने पीछे तीन पत्नियों को छोड़ गए हैं। हालांकि गोगामेड़ी का अपनी पत्नियों से विवाद रहता था। उनकी दो पत्नियां कई बार सोशल मीडिया पर आकर इपने झगड़े के बारे में बता चुकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications