karnataka के बाद Rajasthan पर नजर, Congress ने इस ट्वीट से जताई सत्ता में वापसी की उम्मीद
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बाजी कांग्रेस के हाथ लगती नजर आ रही है। कर्नाटक के बाद अब कांग्रेस की नजर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर है।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के हाथ जीत लगती नजर आ रही है। कर्नाटक चुनाव के बाद अब कांग्रेस की नजर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर है। राजस्थान में साल के अंत तक चुनाव होने हैं। यहां पर अभी अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है, जो इस बार वापसी के लिए मैदान में उतरेगी।
Recommended Video

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे। 13 मई को मतों की गणना की गई है। मतगण्ना के रुझानों में कांग्रेस 117 सीटों पर आगे हैं, जो कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 113 से चार सीट ज्यादा है। भाजपा के खाते में 75 सीट जातीं दिख रही हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की बढ़त से खुश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके जता दिया कि अब उनकी नजर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर है। हालांकि कांग्रेस के लिए राजस्थान चुनाव की जमीनी हकीकत कर्नाटक से अलग है।
राजस्थान के लिए कांग्रेस की पोस्ट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना के बीच कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पोस्ट में लिखा कि 'मॉडल स्टेट राजस्थान में गारंटी से सुरक्षित हुआ जीवन। स्वास्थ्य सुरक्षा, घर रोशन, मुफ्त राशन, जॉब, पक्की पेंशन। सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म। पोस्ट का मतलब है कि राजस्थान की अशोक गहलोत महंगाई राहत शिविरों के जरिए भी राजस्थान की जनता को राहत पहुंचा रही है।
राजस्थान में पार्टी वाइज विधायक
बता दें राजस्थान विधानसभा में 200 सीट हैं। 108 कांग्रेस, 70 भाजपा, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकदल 1, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 3, भारतीय ट्राइबल पार्टी 2 और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी 2 सीटों पर काबिज है।
राजस्थान में सत्ता बदलने का ट्रेंड
कर्नाटक में बहुमत की सरकार बनते देख कांग्रेस भले ही जश्न मना रही हो, मगर राजस्थान में सत्ता बदलने का ट्रेंड कांग्रेस के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से चिंता बढ़ाने वाला है। दरअसल, राजस्थान में हर साल पांच बाद सत्ताधारी पार्टी बदल जाती है। एक बार भाजपा फिर कांग्रेस। इस सियासी परिपाटी के हिसाब से इस बार भाजपा का नंबर है।
सचिन पायलट के 'बगावती' तेवर
राजस्थान की सत्ता में कांग्रेस की राह में सचिन पायलट के 'बगावती' तेवर भी रोड़ा बन सकते हैं। पूर्व डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट और मौजूदा सीएम अशोक गहलोत खेमे के बीच सियासी खींचतान जगजाहिर है। इस समय तो सचिन पायलट राजस्थान में जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना भी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications