Rajasthan News: राजस्थान में मंत्री किरोड़ी लाल मीना के इस्तीफे को अस्वीकार के लिए किसने लिखी यह चिठ्ठी,जानिए

Kirodi lal meena: राजस्थान में अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले किरोड़ी लाल मीना के इस्तीफे के बाद अब फिर से चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि किरोड़ी अपना इस्तीफा दे चुके है लेकिन अब भाजपा का एक खेमा इस्तीफा स्वीकार नहीं करने के लिए एक्टिव हो गया है।

दरअसल दौसा से भाजपा के लोकसभा चुनाप में प्रत्याशी रहे कन्हैयाल मीना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चिठ्ठी लिखकर इस्तीफा अस्वीकार करने की मांग उठाई है।

दौसा राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद अब राजस्थान की राजनीति में एक और अध्याय शुरू हो गया है।

kanhaiyalal-wrote-a-letter-to-reject-the-resignation-of-rajasthan-minister-kirori-lal-meena

जिसके चलते डॉक्टर मीणा का इस्तीफा नहीं स्वीकार करने के लिए दौसा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल मीणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल से गुहार लगाई है कि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का इस्तीफा नहीं स्वीकार किया जाए।

दौसा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्वी राजस्थान में भाजपा के स्टार प्रचारक और कद्दावर व नेता डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने दौसा सहित 7 लोकसभा की सीटें नहीं जीतने के मामले पर अपने खुद के मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही थी।

अब डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने अपनी बात पूरी करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया इस्तीफा देने के बाद राजस्थान की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया। जिसके चलते अलग-अलग बातें सामने आने लगी।

डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के इस्तीफा के मामले पर दौसा से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके कन्हैयालाल मीणा अब डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के पक्ष में उतरे गए हैं।

जिसके चलते कन्हैयालाल मीणा ने आज एक पत्र राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम लिखकर उन्हें यह बताया है कि पूर्वी राजस्थान के बड़े नेता और भाजपा के स्टार प्रचारक डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार में जी और जान से काम किया था ।

लेकिन भाजपा दौसा से लोकसभा सीट नहीं जीत पाई क्योंकि इस चुनाव में कांग्रेस ने संविधान खतरे में है और आरक्षण खत्म होने जैसा कुप्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित किया था । जिसका परिणाम यह रहा कि भाजपा दौसा से लोकसभा सीट नहीं जीत पाई।

क्योंकि कन्हैयालाल मीणा ने अपने पत्र में आगे यह भी जिक्र किया है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने अपना इस्तीफा भावुकता और वचनबद्धता के चलते दिया है, डॉ किरोडी लाल मीणा एक संघर्षशील व्यक्ति हैं।

जिनका मंत्री पद जन भावनाओं को देखते हुए रहना जरूरी है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता और आमजन की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कन्हैयालाल मीणा ने चिट्ठी लिखकर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का इस्तीफा अस्वीकार करने की बात लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+