Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमला चौधरी राजस्थान की नई लेडी डॉन, हथियार के साथ वीडियो बनाकर नागौर SP को दिया ये चैलेंज

नागौर, 2 मार्च। राजस्थान में एक और लेडी डॉन की एंट्री हो गई है। नाम है कमला चौधरी। पहले अनुराधा चौधरी फिर रेखा मीणा और अब कमला चौधरी पुलिस ने नींद उड़ा दी है। लेडी डॉन कमला चौधरी ने तो नागौर पुलिस अधीक्षक को खुला चैलेंज तक दे डाला है।

लेडी डॉन कमला चौधरी नए जमाने की

लेडी डॉन कमला चौधरी नए जमाने की

लेडी डॉन कमला चौधरी नए जमाने की है। ऐसे में तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए नेताओं व पुलिस अधिकारियों को धमका रही है। हाल ही कमला चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वह नागौर एसपी राममूर्ति जोशी को चैलेंज कर रही है।

गांव बारानी की रहने वाली है lady don kamla choudhary

गांव बारानी की रहने वाली है lady don kamla choudhary

बता दें कि 27 वर्षीय कमला चौधरी मूलरूप से राजस्थान के नागौर जिले के गांव बारानी की रहने वाली है। दिसंबर 2020 में इस पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगा था। इसके बाद नागौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया।

मैं एमडी रोज खाती हूं- लेडी डॉन कमला चौधरी

मैं एमडी रोज खाती हूं- लेडी डॉन कमला चौधरी

अब लेडी डॉन कमला चौधरी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि मैं एमडी रोज खाती हूं और यह अपने दम पर खाती है। एसपी से पैसे लेकर एमडी नहीं खाती हूं। किसी के बाप में दम है तो उसको रोक के दिखा दे। एसपी मेरी रिकार्डिंग देख रहा है। वह बताए कब उसके बंगले पर आकर रुपए मांगे थे।'

नागौर जिले के कई नेताओं को भी धमकाया

नागौर जिले के कई नेताओं को भी धमकाया

एसपी को चैलेंज देने वाले इसी वीडियो में कमला चौधरी ने नागौर जिले के कई नेताओं को भी धमकाया और कई सरपंचों के भी नाम लिए। साथ ही यह भी कहा कि 'नागौर में हाइलाइट होना है हर तरह से। वह किसी से डरने वाली नहीं है। एमडी खाने से पुलिस को भी कोई दिक्कत नहीं है। कई पुलिसकर्मियों को वो अब तक निकाल चुकी है।'

रसूखदार लोगों को धमकाती है

रसूखदार लोगों को धमकाती है

लेडी डॉन कमला चौधरी अक्सर ऐसे वीडियो जारी कर रसूखदार लोगों को धमकाती है। एक अन्य वीडियो में वह पुलिस को भी चैलेंज करते हुए कह रही थी कि 'तक कोई उसका बाल बांका नहीं कर पाया है। मैं चाहती हूं कि कोई मुझे थाने ले जाए, लेकिन कोई कुछ करता ही नहीं है।'

नशे के धंधे से जुड़े होने वाले के कई वीडियो

नशे के धंधे से जुड़े होने वाले के कई वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया की अलग-अलग प्रोफाइल पर कमला चौधरी हथियारों के साथ वीडियो व फोटोज रेग्यूलर अपडेट करती है। इनमें पुलिस की गाड़ी में बैठे हुए उसके एक फोटो को लेकर कई सवाल भी उठे हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कमला के धमकी से लेकर नशे के धंधे से जुड़े होने वाले के कई वीडियो हैं।

कमला के हाथ में शराब की बोतल

कमला के हाथ में शराब की बोतल

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लाइव के समय कमला के हाथ में शराब की बोतल और कारतूस भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर कमला चौधरी के बारे में युवाओं में काफी क्रेज है। वह खुद अपने हर कारनामे की रील्स शेयर करती है। कमला ने हथियारों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया।

कार्रवाई भी की जाएगी

कार्रवाई भी की जाएगी

लेडी डॉन कमला चौधरी पर नागौर पुलिस भी नजर रख रही है। एसपी को चैलेंज करने को लेकर नागौर ASP राजेश मीणा कहते हैं कि इस पूरे मामले को दिखवाया जाएगा। अगर कुछ आपत्तिजनक वीडियो है तो कार्रवाई भी की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+