JP Nadda in Rajasthan Election: "भाजपा सरकार बनाओ पानी, विकास व रोजगार की नहीं होगी कमी"- जेपी नड्डा

दौसा पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाषण से पहले पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव को याद किया।

राजस्‍थान विधनसभा चुनाव 2023 में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सीकर व दौसा में जनसभा को सम्‍बोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि दौसा के अंदर लगे ग्रहण को शंकर लाल शर्मा को जिताकर जयपुर भेजकर खत्म करें। वीरों की भूमि राजस्‍थान पर अशोक गहलोत ने ग्रहण लगा दिया।

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस घोटालों व लूट की सरकार है। कांग्रेस में छलावा है जबकि भारतीय जनता पार्टी जहां है वहां विकास है। तरक्की है। महिलाओं का सम्मान है। युवाओं के आगे बढ़ने का रास्ता है। भाजपा में किसानों का भी सम्मान है।

JP Nadda in dausa Rajasthan

कांग्रेस को निशाने पर साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इन कांग्रेसियों ने 2G घोटाला किया। कांग्रेस ने खूब भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस ने 450 करोड़ का पेंशन घोटाला भी किया। 11 हजार करोड़ के टेंडर अपने रिश्तेदारों को टेंडर दिए। नेशनल क्राइम ब्यूरो रिकॉर्ड में नंबर 1 पर है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस की गहलोत सरकार की पिछली घोषणाओं पर कहा कि कांग्रेस ने साल 2018 के चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। राहुल गांधी ने 1 से 10 दिन तक की गिनती गिनकर कर्ज माफ करने की बात कही थी।

कांग्रेस पर गरजते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने मंदिर को तुड़वाने का काम किया है। रामनवमी जुलूस निकालने पर रोक लगाई। उदयपुर के कन्हैया लाल हत्या कांड का जिक्र किया और 25 तारीख को भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की।

गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक मामले पर जेपी नड्डा बोले कि राजस्‍थान में 19 बार पेपर लीक हुए है। लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि याद है या नहीं? आने वाली 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर शंकर लाल शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर आ गई है।

कोरोना समय का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की 80 करोड़ जनता को 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल और 1 किलो दाल देकर राशन दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों का मकान बनाकर दिए हैं। भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे दिया। अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कार्य प्रगति
पर है। स्कूली बच्चों को ₹1200 सालाना देने का वादा किया है। बेटियों की योजना के बारे में बताया कि 12वीं के अंदर जो लड़की मेरिट में आएगी, उसको स्कूटी दी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है। घोटाला किया है। उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे। उन्‍होंने दौसा की जनता से अपील की कि यहां से शंकरलाल शर्मा को जितवाकर भेजेंगे तो दौसा की जनता को पानी, विकास व रोजगार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

स्ट्रिंगर: हेमांक पांडे, दौसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+