जोधपुर: जेपी नड्डा बोले, गहलोत सरकार ने राजस्थान की आन-बान को तार-तार कर दिया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जोधपुर दौरे पर रहे । इस दौरे के दौरान जोधपुर जिले की दो विधानसभा में बड़ी जनसभा को संबोधित किया ।
जेपी नड्डा सबसे पहले जोधपुर जिले के बिलाड़ा विधानसभा व भोपालगढ़ विधानसभा की सामूहिक जनसभा पीपाड़ शहर में संबोधित की इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में भिन्न-भिन्न पगड़ियों के साथ संस्कारवान लोग, जिन्होंने आन-बान लंबे समय तक संभाल रखी थी, उसे गहलोत सरकार ने तार-तार कर दिया ।

नड्डा ने कहा कि महिला उत्पीड़न में राजस्थान देश में नंबर एक पर है। किसान,गरीब और पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। कांग्रेस ने भाई से भाई को लड़ाया। पूरे राजस्थान पर ग्रहण लग चुका है। इस ग्रहण को इस बार 25 नवंबर को हटाना है।
शनिवार को जेपी नड्डा
पीपाड़ के जैन मैरिज गार्ड में भोपालगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल और बिलाड़ा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग के समर्थन में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। जिसमें राजस्थान की गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जंभेश्वर भगवान और तेजाजी महाराज की जय से जनसभा की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि जब मैं अर्जुनलाल गर्ग या कमसा जी का नाम लेता हूं, तो जो तालियां आप बजाते है, उससे मैं पहचान लेता हूं, कि आप लोगों ने इन दोनों को जयपुर विधानसभा में बैठाने का फैसला ले लिया है। ये निर्णय आपने ले लिया है, लेकिन हमारे अर्जुनलाल जी को और कमसा बहन को सिर्फ विधानसभा में भेजना ही उद्देश्य नहीं है। ये राजस्थान के स्वाभिमान को बचाने का रास्ता है।
राजस्थान पर ग्रहण लगाया जेपी नड्डा ने कहा- मुझे दुख के साथ कहना पड़ता है कि राजस्थान भिन्न-भिन्न पगड़ियों के साथ, शांतिप्रिय प्रदेश है, गहलोत सरकार ने राजस्थान की आन-बान-शान को राजनीति में कलंकित कर दिया। आजको राजनीति में कलंकित कर दिया। आज प्रदेश भ्रष्टाचार, महिलाओं के उत्पीड़न, रेप के मामलों में पहले नंबर पर है। किसानों के तिरस्कार में रिकॉर्ड तोड़ रहा है, दलितों पर अत्याचार में पहले नंबर, धार्मिक तुष्टिकरण करना।
गहलोत सरकार ने राजस्थान की आन-बान-शान पर ग्रहण लगा दिया है। अब ये ग्रहण आप लोग ही हटा सकते है। जिसका दिन 25 नवंबर और 3 दिसंबर है।उन्होंने कहा- जहां कांग्रेस पार्टी खड़ी होती है या जहां कांग्रेस का नाम होगा, वहां भ्रष्टाचार, लूट, घोटाला, छलावा, परिवारवाद और वंशवाद होगा। ये कांग्रेस से जुड़े हुए नाम है और जहां भाजपा होगी, वहां विकास, महिलाओं को स्वावलंबन पर ले जाने का रास्ता और स्थिरता होगी।
वृद्धावस्था पेंशन में घोटाले के आरोप जेपी नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी सरकार घोटालों की सरकार है। पनडुब्बी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला, चावल घोटाला, 2 जी घोटाला, कोयला घोटाला, इन्होंने सब जगह घोटाला ही घोटाला किया है। गहलोत साहब ने तो वृद्धावस्था पेंशन को भी नहीं छोड़ा, उसमें भी 450 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इनके भाई ने सब्सिडी का उर्वरक, फर्टिलाइजर विदेश भेजा।
वहीं इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओसियां विधानसभा में भाजपा की प्रत्याशी भैराराम चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद जैसलमेर के लिए रवाना हो गए वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आज जैसलमेर में भी बड़ी जनसभा को संबोधित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 6:00 बजे तक जोधपुर पहुंचने का पुणे कार्यक्रम है यहां पर संगठन आत्मक बैठक भी लेंगे।
संवाद सूत्र: जितेन्द्र डूडी, जोधपुर












Click it and Unblock the Notifications