राजस्थान : सोशल मीडिया पर डाली मूछों की फोटो तो दो युवकों ने 800 किमी दूर से आकर कर दी हत्या

पाली, 18 मार्च। राजस्थान के पाली जिले में मूछ की लड़ाई में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक मेघवाल समाज से ताल्लुक रखता था। हत्या के बाद समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। वारदात को आरोपी मौके से भाग गए थे। पाली पुलिस ने गुरुवार शाम को दोनों आरोपियों को पचपदरा से गिरफ्तार कर लिया।

pali

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बताया कि आरोपी सूरज सिंह और जितेंद्र पाल के बीच 2 साल पहले भी विवाद हुआ था। इसको लेकर दोनों के बीच आपसी रंजिश थी। जितेंद्र ने 2 साल पहले सूरज सिंह सहित तीन आरोपियों को नजरें उठाकर देख लिया था। इससे नाराज होकर सूरज सिंह राजपुरोहित और रमेश सिंह ने जितेंद्र के घर जाकर मारपीट की थी।

दो साल पहले मारपीट के केस में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया था। इसके बाद मृतक जितेंद्र की नौकरी लग गई तो उसकी लाइफ स्टाइल बदल गई। उसने सोशल मीडिया पर मुछों में फोटो लगाएं जो आरोपियों को नागवार गुजरे।

फोटो देखने के बाद आरोपी सूरत से 800 किलोमीटर बाइक चलाकर बारवा पहुंचे और एक दिन जितेंद्र के आने जाने के रास्तों की रैकी की। फिर अगले दिन बाइक पर जाते समय आरोपियों ने चाकू घोंप कर सकी हत्या कर दी। जितेंद्र कुमार मेघवाल पाली जिले के बाली के सरकारी अस्पताल में कार्यरत कोविड सहायक पद पर कार्यरत था। गांव बारवा का रहने वाला था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की लाइफ स्टाइल को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते थे। जितेंद्र बड़ी बड़ी मूछों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालता था। इसे लेकर भी आरोपियों व मृतक के बीच तकरार हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे हत्या के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+