Rajasthan Police: झुंझुनूं SP देवेंद्र बिश्नोई ने बदमाश पर क्यों रखा 50 पैसे का इनाम, सामने आई असली वजह
Devendra Bishnoi SP Jhunjhunu Poloice: अपराधियों व बदमाशों पर हजारों रुपए का इनाम रखे जाने के मामले तो खूब सुने और देखें होंगे, राजस्थान में अजीब मामला सामने आया है। एक अपराधी पर महज 50 पैसे का इनाम रखा गया है।
दरअसल, राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना पुलिस थाना इलाके के गांव सिलारपुरी निवासी उम्मेद सिंह मेघवाल के बेटे योगेश उर्फ योगी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में सिंघाना थाने में मामला दर्ज है।

12 फरवरी को झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ, जिसमें लिखा कि आरोपी योगेश उर्फ योगी पुत्र उम्मेद सिंह मेघवाल निवासी सिलारपुरी पुलिस थाना सिंघाना को जो भी पकड़ेगा, उसे बंदी बनाएगा या उसकी सही सूचना देगा उसे पचास पैसे का पुरस्कार दिया जाएगा।
झुंझुनूं एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने 50 पैसे का इनाम रखे जाने वाले आदेश में राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.8 में प्रदत्त शक्तियों का हवाला दिया है। साथ ही आदेश की प्रति राजस्थान डीजीपी, एडीजीपी, आईजी सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों समेत 11 जगह भेजी गई है।
झुंझुनूं एसपी देवेंद्र बिश्नोई कहते हैं कि आरोपी पर 50 पैसे का इनाम रखे जाने का आदेश उनके कार्यालय से जारी हुआ है। इनाम की राशि महज 50 पैसे रखने के पीछे मकसद अपराधी की औकात कमजोर करना है। इस आदेश से समाज में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की गई है कि अपराधियों की समाज में वेल्यू बहुत कम है। ज्यादा राशि जारी कर हम कई बार अपराधी की वेल्यू बढ़ा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications