राजस्थान में शादीशुदा पड़ोसन से इश्क लड़ा रहा था यूपी का ये लड़का, एक रात पार की हैवानियत की सारी हदें

झुंझुनूं. तस्वीर में दिख रहा लड़का यूपी का है। बेहद शातिर है। राजस्थान के झुंझुनूं में रेहड़ी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता है। खुद से 10 साल बड़ी पड़ोसन को दिल दे बैठा। दोनों के अवैध संबंधों के बीच जो रोड़ा बनता दिखा उसे योजना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। फिर बचने के लिए करीब 400 किलोमीटर का सफर मोटरसाइकिल से ही तय कर डाला। झुंझुनूं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर 24 जुलाई तक के लिए रिमांड पर लिया है।

अजीत ने 10 जुलाई को की विक्रम की हत्या

अजीत ने 10 जुलाई को की विक्रम की हत्या

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि 10 जुलाई को देर रात बाकरा रोड पर 35 वर्ष विक्रम उर्फ होशियार की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर बारीकी से जांच की। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए। उस समय विक्रम की हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले का सुराग नहीं लग पाया था।

कोतवाली व सदर थाना की टीम बनाई

कोतवाली व सदर थाना की टीम बनाई

झुंझुनूं एसपी यादव ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए सदर थाना व कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम बनाई, ​जिसे जांच करने पर पता चला कि 10 जुलाई को विक्रम की हत्या वाले दिन उसकी पड़ोसी यूपी के अलीगढ़ जिले के जगतपुर निवासी 21 वर्षीय अजीत बंजारा अंतिम बार देखा गया था, लेकिन अजीत घटना वाले दिन से ही गायब है।

मोबाइल लोकेशन से मिली जांच की दिशा

मोबाइल लोकेशन से मिली जांच की दिशा

इस पर पुलिस को जांच की दिशा मिल गई और पुलिस ने अजीत की तलाश शुरू कर दी। उसके मोबाइल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आने के बाद झुंझुनूं पुलिस की टीम वहां पहुंची और अजीत को गिरफ्तार करके लाई। पुलिस पूछताछ में अजीत ने बताया कि विक्रम के परिवार की एक महिला से उसका प्रेस प्रसंग चल रहा था। उसी के चलते उसने विक्रम की हत्या कर डाली।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना वाले दिन दोनों बाइक पर बैठकर शराब के ठेके पर गए और शराब पीने के बाद आरोपी अजीत ने विक्रम को बाइक पर बैठाकर इंडाली गांव की तरफ ले गया। रास्ते में गांव इंडाली रोड पर विक्रम लघुशंका करने के लिए उतरा तो अजीत ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी गला रेतकर हत्या कर वहां से बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक विक्रम और आरोपी अजीत दोनों बाकरा गांव में किराए का मकान लेकर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+