VIDEO : महिला कांस्टेबल सोनिया को घोड़ी पर बैठाकर बुहाना पुलिस थाने से क्यों निकाली बिंदौरी?
झुंझुनूं, 26 अप्रैल। तस्वीर में घोड़ी पर सवार दुल्हन महिला कांस्टेबल सोनिया है। जगह राजस्थान में झुंझुनूं जिले का बुहाना पुलिस थाना है। यहां से जब महिला कांस्टेबल की बिंनौरी निकाली गई तो पूरा पुलिस थाना मंगलगीतों से गूंज उठा। राजस्थान में विवाह के मौके पर बिंनौरी निकालने की एक परम्परा है, जो बारात रवानगी से पहले निभाई जाती है। अब प्रदेश में बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर बिंनौरी निकाली जाने लगी हैं।
Recommended Video

आज सात फेंरी लेगी कांस्टेबल सोनिया
दरअसल, महिला कांस्टेबल सोनिया की बिंनौरी बुहाना पुलिस थाना परिसर से निकलने की वजह यह है कि सोनिया आज 26 अप्रैल को सात फेरे लेंगी, मगर इस वक्त कोरोना महामारी के चलते राजस्थान में शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की छूट है।

मंगलगीत से गूंज उठा पुलिस थाना
कोरोना की गाइडलाइन के चलते सोनिया की शादी उसके साथी पुलिसकर्मी शामिल नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में शनिवार को बुहाना पुलिस थाने में सोनिया की बिंदौरी निकाली गई, जिसमें साथी पुलिसकर्मियों ने भी शिरकत की। इस दौरान पुलिस थाने में सोनिया के परिवार की महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने थाने में ही मंगलगीत गाए।

आसलवास की रहने वाली हैं कांस्टेबल सोनिया
बुहाना पुलिस थानाधिकारी महेंद्र चौधरी ने बताया कि कांस्टेबल सोनिया गांव आसलवास की रहने वाली है। शादी में कोरोना गाइडलाइन का भी विशेष ध्यान रखना है।

बिंदौरी निकालकर खुशी जताई गई
शादी वाले दिन साथी पुलिसकर्मियों की भीड़ ना हो। इसलिए दो दिन पहले पुलिस थाने से सोनिया की बिंदौरी निकालकर खुशी जताई गई है। खास बात है कि बिना डीजे का यह बिंनौरी कार्यक्रम भी बेहद सादगीपूर्ण रहा।












Click it and Unblock the Notifications