4 साथियों की जान बचाकर शहीद हुआ राजस्थान का जवान रणजीत, पूरा गांव इस बहादुर बेटे पर कर रहा गर्व
Jhunjhunu News, झुंझुनूं। मध्य प्रदेश के इंदौर के पास सेना की महू छावनी में मोर्टार फटने से दो जवान शहीद हो गए, इनमें से एक जवान राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के गांव रवां निवासी रणजीत गुर्जर थे। वर्ष 2010 में भारतीय सेना के जबलपुर सेंटर से भर्ती हुए रणजीत 5 ग्रेनेडियर में तैनात थे। उनकी शहादत की सूचना पर गांव रवां में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह दोपहर दो बजे घर पहुंचने की उम्मीद है।

बता दें कि गुरुवार को बेरछा हेमा रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान हादसा हुआ है। इसमें दो जवानों की मौत हो गई और करीब 10 जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेरछा फायरिंग रेंज में दोपहर युद्ध कौशल अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान मोर्टार फट था, जिसमें राजस्थान के जवान रणजीत समेत दो जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दस जवान घायल हुए। उनमें से पांच की हालत की गंभीर है। विस्फोट के बाद मौके पर आग भी लग गई। घास वाला क्षेत्र होने से आग ने घास को भी अपनी चपेट में ले लिया।
Army Sources: Two Indian Army soldiers killed in fire incident at the Bercha and Hema ranges in Mhow near Indore today. Fire was caused due to spark during firing practice. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 4, 2019
अजमेर-सीकर होते हुए आएगी पार्थिव देह
महू छावनी से गुरुवार शाम पांच बजे शहीद के परिजनों को गांव रवां में सूचना दी गई थी। शहीद के पिता सुमेर सिंह ने बताया कि उनका बेटा 4 साथी जवानों को बचाते हुए शहीद हुआ है। शहीद के चार वर्षीय बेटा साहिल है। साहिल का अपने पापा से खास लगाव था।
मध्यप्रदेश के मऊ में बेरछा हेमा रेंज में प्रशिक्षण के दौरान मोर्टार फटने से शहीद हुए झुंझुनूं जिले के रवा गांव के हवलदार श्री रणजीत गुर्जर जी की शहादत पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ| ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को आघात सहने की शक्ति प्रदान करें| pic.twitter.com/9h24n3atWU
— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 5, 2019
वह जब भी फोन पर बात करता तब अक्सर पूछा करता था कि पापा आप कब आओगे। वींरांगना मीना देवी, मां फूली देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उल्लेखनीय है कि रणजीत के पिता सुमेर सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। छोटा भाई रविन्द्र सेना में जाने की तैयारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications