Rajasthan: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दिया करारा जवाब, सुनिए क्या बोले सोरेन ? Video

Rajasthan News: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजस्थान के अजमेर पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर हकीदत के फूल और चादर पेश किए।

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अजमेर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सोरेन ने केंद्र सरकार पर जोरदार सियासी पलटवार किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों पर भी मुख्यमंत्री सोरने ले परलटवार करते हुए कहा कि वो विपक्ष के नेता है, कुछ भी कह सकते है।

jharkhand-chief-minister-hemant-soren-visited-ajmer-sharif-dargah-in-rajasthan

वहीं केंद्र सरकार के काम काज को लेकर सोरेन ने सीधा पलटवार करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है सरकार कैसा काम कर रही है और जवाब भी दे रहा है।

Recommended Video

    Rajasthan: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दिया करारा जवाब,सुनिए क्या बोले सोरेन ?

    दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन आज एक दिन की निजी यात्रा पर परिवार सहित अजमेर पहुंचे । यहां अजमेर के सर्किट हाउस में कुछ समय रुकने के बाद ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर हकीदत के फूल और चादर पेश की।

    सर्किट हाउस से निकलने के दौरान मीडिया से हेमंत सोरेन ने बातचीत की, जिसमें सोरेन ने कहा कि जब भी समय मिलता है वो अजमेर शरीफ की जियारत करने आते है आज भी उन्हें कुछ समय मिला जिसमें वह अजमेर दरगाह जियारत के लिए आए हैं।

    गरीब नवाज से उन्होने देश और दुनियां के लिए अमन चैन शांति की दुआ मांगी है। खुद के लिए मांगने पर सोरेन ने कहा कि कोई खुद के लिए क्या मांगता होगा, वहीं मैने भी मांगा है। लेकिन मुझे तो सब कुछ दिया है वहीं देने वाले है और खूब दे रहे है।

    वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिए गए बयान झारखंड के मंत्रियों के पास ईडी की छापेमारी में नोटों के बंडल मिलने के बयानों को लेकर जवाब देते हुए कहा कि शिवराज सिंह हमारे विपक्ष के नेता हैं वह कुछ भी बोल सकते हैं।

    झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके बारे में क्या ही कहें ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+