Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: झालरापाटन से छठी बार MLA बनीं वसुंधरा राजे, 20 साल में इसलिए नहीं हरा पाया कोई भी

Jhalrapatan Election Result 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में झालरापाटन सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने जीत दर्ज कर ली है। वसुंधरा राजे ने 138831 वोट हासिल किए हैं। कांग्रेस के रामलाल चौहान के सामने 53193 वोटों से जीत हासिल की है। साल 2003 के बाद वसुंधरा राजे की यह छठी जीत है।

झालरापाटन सीट झालावाड़ जिले में हैं। झालावाड़-बूंदी संसदीय क्षेत्र से वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्‍यंत सिंह सांसद हैं। झालरापाटन से चुनाव जीतकर खुद वसुंधरा राजे साल 2003 और 2013 में राजस्‍थान के दो बार सीएम बन चुकी हैं। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र GEN सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 297810 है।

Vasundhara Raje New CM of Rajasthan?

झालावाड़ जिले में क्रमांक नंबर 198 वाली सीट झालरापाटन राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में हॉट सीटों में से एक है। झालरापाटन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का निर्वाचन क्षेत्र है। साल 2003 से झालरापाटन सीट पर भाजपा वसुंधरा राजे सिंधिया पर दांव लगाती आ रही है।

Jhalrapatan Election Result 2023

कांग्रेस ने स्‍थानीय चेहरे पर खेला दांव

झालरापाटन सीट पर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने स्‍थानीय चेहरे रामलाल चौहान पर दांव पर खेला। इसी वजह यह भी है कि रामला चौहान भी वसुंधरा राजे की तरह राजपूत समुदाय से हैं।

Bharatiya Janata Party (Rajasthan)

कौन हैं रामलाल चौहान?

रामलाल चौहान पूर्व प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा रामलाल चौहान जिला परिषद सदस्य, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य, संदेश यात्रा पिड़ावा के प्रभारी, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भवानीमंडी ब्लॉक के प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अखिल भारतीय सौंधवाड़ी राजपूत महासभा के सचिव व राजस्थान अखिल भारतीय सौंधवाड़ी राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

पिडावा के रहने वाले हैं रामलाल चौहान

वसुंधरा राजे मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर के पूर्व राजपरिवार से हैं। राजे का ससुराल धौलपुर में हैं। झालरापाटन मध्‍य प्रदेश से लगता इलाका है। रामलाल चौहान झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के पिडावा तहसील के रहने वाले हैं। झालरापाटन से लगती सीट डग सोधीया बाहुल्‍य है। रामलाल चौहान भी सोधीया राजपूत हैं। इसलिए कांग्रेस ने इन्‍हें टिकट दिया।

झालरापाटन सीट का विधानसभा चुनाव 2018

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में झालरापाटन सीट पर भाजपा की वसुंधरा राजे के सामने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता मानवेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ा था। राजे को 1 लाख 16 हजार 484 वोट मिले थे जबकि मानवेंद्र सिंह 81 हजार 504 वोट ही हासिल कर सके थे।

वसुंधरा का गढ़ है झालरापाटन सीट

झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा का पहला चुनाव साल 2003 में जीता था और उसकी साल सीएम भी बनीं। इसके बाद यहां कोई राजे का हरा नहीं पाया। 2008, 2013 व 2018 में लगातार जीत दर्ज की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+