Jhalawar Seat: वसुंधरा के बेटे दुष्‍यंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं उर्मिला जैन के खिलाफ FIR क्‍यों हुई दर्ज?

Urmila Jain FIR Jhalawar Lok Sabha Seat: राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024 में झालावाड़-बारां सीट पर कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्‍यंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वालीं कांग्रेस उम्‍मीदवार व बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Jhalawar-Baran Lok Sabha constituency

शनिवार को झालावाड़ कोतवाली पुलिस थाने में उर्मिला जैन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उन पर पार्कों के लिए छोड़ी गई सरकारी जमीन को बेचने का आरोप है।

उर्मिला जैन के साथ ही उनके पति कांग्रेस नेता पूर्व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, नगर परिषद सभापति कैलाश पारस व कांग्रेस नेता कमल सोनी आदि के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

झालावाड़ कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कृष्णा कॉलोनी निवासी भाजपा के वार्ड पार्षद द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार बारां में नाकोड़ा कॉलोनी में प्लानिंग के दौरान छोड़े गए पार्कों की सरकारी जमीन को बेचा गया है।

आरोप है कि कांग्रेस नेता की मिलीभगत और उनके डमी व्यक्तियों की साझेदारी में काटी गई नाकोड़ा कॉलोनी में ज्यादातर पार्क ओसीएफ पीयू की जमीनों को नियम विरुद्ध मोटी रकम लेकर कांग्रेस नेता और उनके पार्टनरों ने बेचा गया है।

झालावाड़ सीट पर राजे परिवार का कब्‍जा

बता दें कि झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर साल 1989 से राजे परिवार व भाजपा का कब्‍जा है। वसुंधरा राजे साल 1989 से 2004 तक लगातार सांसद रहीं। साल 2004 से अब तक वसुंधरा राजे के बेटे दुष्‍यंत सिंह सांसद हैं।

झालावाड़ बारां लोकसभा सीट 2024 चुनाव

साल 2024 के आम चुनाव में भी भाजपा ने दुष्‍यंत सिंह पर दांव लगाया है जबकि कांग्रेस ने पूर्व खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी उर्मिला जैन को टिकट दिया है। दुष्‍यंत व उर्मिला जैन 2009 में आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+