Jaya Kishori Marriage: कथावाचक जया किशोरी ने बताई दिल की बात, जानिए कब-किस लड़के से करेंगी शादी?
यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कथावाचक जया किशोरी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की। Jaya Kishori ने Marriage के बारे में भी बताया।

देश की जानी-मानी कथाचावक जया किशोरी कब शादी करेंगी? पति के रूप में कैसा लड़का इनको पसंद है? इन सवालों के जवाब मिल गए हैं। खुद जया किशोरी ने बताए हैं।
यूट्यूबर व लाइफ कोच सोनू शर्मा से बातचीत में जया किशोरी ने बताया कि शादी जरूर करेंगी। लेकिन अभी तक शादी के बारे में कोई प्लान नहीं है। ना ही किसी के साथ रिश्ते में हैं। वजह ये है अभी जया किशोरी का पूरा ध्यान अपने काम पर है।शादी के सवाल पर जया किशोरी ने कहा कि अभी बहुत टाइम है। कम से कम ढाई साल। अभी वे कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। मुझसे सबसे ज्यादा सवाल मेरी शादी को लेकर ही पूछा जाता है।
जया किशोरी कहती हैं कि अभी मैंने होने वाले पति के बारे में कुछ भी नहीं सोचा नहीं है। हां, यह बात जरूर है कि मुझे शादी के लिए मेरे जैसा इंसान चाहिए, जो ट्रेडिशनल भी हो मॉर्डन भी। उसे काम और संस्कारों की भी समझ हो। पर्सनल स्पेस और परिवार को भी समझने वाला हो।
जया किशोरी कहती हैं कि अक्सर मेरे पापा भी यही कहती हैं कि मैंने दूल्हे के लिए इतनी सारी शर्तें लगा रखी हैं। ऐसा लड़का दुनिया में है ही नहीं शायद। अभी मैं लगातार ढाई साल तक अपने काम में ही बिजी हूं।
जया किशोरी शादी पर कहती हैं कि अक्सर शादी के बाद लाइफ में बहुत कुछ बदलाव आता है। इसलिए मुझे मेरे जैसा ही इंसान चाहिए, जो यह भी जानता हो कि मेरा भगवान से जुड़ाव कैसा है? मेरी फैमिली भी मेरे साथ रहती है। वो इन सबमें साम्जस्य बैठाने वाला हो।
जया किशोर जी का परिचय
कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के चूरू जिले के गांव सुजानगढ़ के गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जया किशोरी के पिता का नाम राधे श्याम हरितपाल (शिव शंकर शर्मा), मां का नाम गीता देवी हरितवाल व बहन का नाम चेतना शर्मा है।












Click it and Unblock the Notifications