Lok Sabha Seat jalore: जालौर से चुनाव लड़ रहे वैभव गहलोत पूर्व CM पिता के साथ वोट मांगने 2000KM दूर पहुंचे
Vaibhav Gehlot AshoK Gehlot in South India: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की राजनीतिक व पारिवारिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। गहलोत इन दिनों बेटे वैभव गहलोत व कांग्रेस की जीत का खाता खुलवाने की कोशिश में हैं।
दरअसल, वैभव गहलोत लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की जालौर-सिरोही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पिछली बार अपने गृह जिले जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव हार गए।

वहीं, राजस्थान में कांग्रेस लोकसभा 2014 व 2019 में खाता भी नहीं खोल सकी। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर मोदी लहर चली, जिसे भाजपा इस बार भी कायम रखने पर जोर लगा रही है और कांग्रेस भाजपा को जीत हैट्रिक बनाने से रोकने पर।
लोकसभा चुनाव 2024 अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया। इस बात का अंदाजा इससे भी लगा लिजिए कि अशोक गहलोत व उनके बेटे वैभव गहलोत वोट मांगने के लिए 2000 किलोमीटर दूर तक चले गए हैं। मतलब वे साउथ इंडिया पहुंचे हैं।

जालौर लोकसभा सीट की तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की दूरी 2,123 किलोमीटर है। अशोक गहलोत व वैभव गहलोत इन दिनों चेन्नई समेत हैदराबाद व बंगलुरू के दौरे पर हैं और इन मेट्रो शहरों में राजस्थान के प्रवासियों से मिल रहे हैं।
हर किसी के मन में सवाल उठ रहा होगा कि राजस्थान की जालौर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत चुनाव प्रचार के समय अपने क्षेत्र को छोड़कर दक्षिण भारत में क्या कर रहे हैं? साथ में पिता को भी ले गए हैं।

साउथ इंडिया में रहते हैं लाखों मारवाड़ी
दरअसल, साउथ इंडिया में लाखों की संख्या राजस्थान के लोग निवास करते हैं। ये मारवाड़ी लोग चेन्नई, हैदराबाद व बंगलुरू जैसे बड़े शहरों में कपड़े, हार्डवेयर समेत कई तरह के धंधों पर लंबे समय से अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं।
खास बात यह है कि दक्षिण भारत में रह रहे प्रवासी अपने प्रदेश राजस्थान में होली-दिवाली और चुनाव जैसे बड़े मौके पर आते रहते हैं। उन्हीं वोटों में सेंध लगाने गहलोत पिता-पुत्र की जोड़ी साउथ इंडिया पहुंची है।

चेन्नई दौरे की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर करते हुए वैभव गहलोत ने लिखा कि 'सत्कार, सदाचार, आभार! चेन्नई में प्रवासी भाइयों द्वारा मिले इस प्यार ने राजस्थान से दूर राजस्थान के अपनेपन की अनुभूति करा दी।'
वैभव गहलोत ने बेंगलुरू के बारे में क्या लिखा?
वहीं, बेंगलुरू पहुंचने पर लिखा कि कर्नाटक में राजस्थान की संस्कृति को पल्लवित करते प्रवासी साथियों से भेंट की। राजस्थान की प्रगति में आपका योगदान प्रशंसनीय है। लोकसभा चुनाव 2024 में आपका कांग्रेस को समर्थन प्रदेश की तरक्की में अहम होगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications