सगाई तोड़ने पर युवती का अपहरण करके जबरन फेरे के मामले में राजस्‍थान महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

राजस्‍थान महिला आयोग अध्‍यक्ष महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने जैसलमेर एसपी से फोन पर बात कर मामले में सख्‍त कार्रवाई को कहा।

marriage video viral Rajasthan

राजस्‍थान के जैसलमेर में सगाई टूटने के बाद युवती का अपहरण करके उसके साथ जबरन फेरे लेने के मामले में राज्‍य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

Recommended Video

    Rajasthan: सगाई टूटी तो युवक ने युवती को गोद में उठाकर जबरन लिए फेरे, वीडियो वायरल

    आयोग की ओर से जैसलमेर पुलिस अधीक्षक को लिखा गया कि जैसलमेर के मोहनगढ़ पुलिस थाना इलाके के सांखला गांव नेडडाई इलाके में सगाई टूटने से नाराज एक युवक ने न केवल युवती का अपहरण गोद में उठाकर जबरन सात फेरे लिए बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करवाया।

    उक्‍त मामले को राजस्‍थान राज्‍य महिला आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया है। प्रकरण में शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर तत्‍थ्‍यात्‍मक रिपोर्ट आयोग कार्यालय में सात दिवस में भिजवाने का श्रम करें।

    marriage video viral Rajasthan

    राज्‍य महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेहाना रियाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्‍ट कर बताया कि इससंबंध में मैंने जैसलमेर एसपी से फोन पर बात की है। एसपी जैसलमेर ने बताया कि मुजरिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथ दो-तीनआरोपियों को भी पकड़ा है। उनके खिलाफ नियमानुसार सख़्त कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+