Jaipur News: राजधानी में रफ्तार का कहर, 120 km की स्पीड से दोड़ रही ऑडी कार ने मचाया तांडव, ली 1 की जान
Jaipur News: जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार कहर बनकर टूटी। पत्रकार कॉलोनी के पास दो कारों की कथित रेसिंग में एक शख्स की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि एक बेकाबू ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े ठेलों और लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि कि वंदे मातरम सर्किल की दिशा से लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक करीब 10 ठेलों को टक्कर मारी और फिर करीब 100 फुट दूर जाकर एक पेड़ से जा टकराई।

ऑडी कार का चालक फरार
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरे इलाके में शोर मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंच गई। टक्कर के बाद ऑडी कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jaipur News: ठेले पर काम कर रहे युवक की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय लोग सड़क किनारे खाना खा रहे थे। अचानक हुई टक्कर से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक ठेले पर काम कर रहे रमेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश मूल रूप से भीलवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।
Jaipur News: नशे में होने की आशंका, चालक फरार
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे और आशंका है कि सभी नशे की हालत में थे। कार सवार पप्पू और एक अन्य शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के वक्त कार चलाने वाली की पहचान दिनेश के तौर पर हुई है। वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
जांच में सामने आया है कि हादसा करने वाली ऑडी कार दमन-दीव स्थित श्री रामाकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि चुरू निवासी दिनेश ने करीब तीन महीने पहले यह कार खरीदी थी।
120 की रफ्तार से दौड़ रही थी कार
पुलिस पूछताछ में पप्पू ने बताया कि दिनेश ने उसे पत्रकार कॉलोनी के पास बुलाया था और इसके बाद दोनों खरबास सर्किल की ओर निकले। कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कई बार स्पीड कम करने को कहा गया, लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। हादसे के बाद दूसरी कार तुरंत मौके से वापस मुड़ गई।
इस हादसे में जालौर, प्रताप नगर, मालपुरा, भीलवाड़ा और अलवर के रहने वाले कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई।












Click it and Unblock the Notifications