Jaipur News: सेना दिवस परेड देखना है तो एंट्री टिकट से लेकर बाकी सारी डिटेल जानें, फ्री में मिलेगा पास?

Jaipur News Army Day parade: जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड का आयोजन हो रहा है। शहरवासियों में इसके लिए उत्सुकता का माहौल है। 15 जनवरी को यह परेड जगतपुरा स्थित महल रोड पर आयोजित होगा। इससे पहले 13 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय सेना की शौर्यगाथा, अनुशासन और सैन्य शक्ति की झलक देखने को मिलेगी।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि सेना दिवस परेड स्थल पर केवल पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना पास पहुंचे दर्शकों को किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बिना पास आयोजन स्थल पर न आएं। व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

Jaipur News Army Day parade

Army Day parade: पोर्टल से फ्री पास मिलेंगे

- दर्शकों के लिए प्रवेश पास sso.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

- सीमित बैठने की व्यवस्था को देखते हुए पासों की संख्या सीमित रखी गई है। एक पास पर केवल एक व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति होगी। परेड स्थल पर पास के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

- यह पास बेचा नहीं जा सकता है और अगर कोई ऐसे पास बेचने का दावा करे, तो आम नागरिकों से सचेत रहने की अपील की गई है।

Jaipur News: आर्मी डे परेड के लिए सख्त नियम

सुरक्षा कारणों से परेड स्थल पर हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस या किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी दर्शकों को सुबह 8 बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर पहुंचना होगा। सुबह 8:30 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने वाले ब्लॉकों, उनके नक्शों, पार्किंग स्थलों और पहुंच मार्गों की पूरी जानकारी पहले ही जारी कर दी है। किसी भी परेशानी की स्थिति में दर्शक संबंधित ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Army Day parade: गांव तक पहुंचेगा सेना दिवस परेड का लाइव प्रसारण

पुलिस आयुक्त ने बताया कि सेना दिवस परेड को आम लोग भी देख सकेंगे। इसके लिए सीधा प्रसारण प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में भी किया जाएगा। उन्होंने आमजन से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 100, 112 या 7300363636 नंबर पर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+