Rajasthan News: 22 लाख की चोरी के बाद खाटूश्यामजी मंदिर में 11 हजार का चढ़ावा, नशे में डुबो दिए लाखों रुपए

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी पुलिस थाना इलाके में 22 लाख रुपए की चोरी का राज खुलते ही पुलिस भी हैरान रह गई। जिस रकम को आरोपी लंबे समय तक छिपाकर इस्तेमाल करना चाहते थे, उसे उन्होंने महज 13 दिनों में ऐसे उड़ा दिया मानो लॉटरी लग गई हो।

दोनों आरोपी पहले तो लग्जरी कपड़े-जूते खरीदने और महंगी गाड़ियों में घूमने में लगे। फिर खाटूश्यामजी पहुंचकर मंदिर में 11 हजार रुपए चढ़ाए और होटल में 10 हजार खर्च कर दिए। पुलिस अधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा - "जितनी तेजी से इनकी भक्ति जागी, उससे ज्यादा तेजी से पैसों पर अय्याशी हुई।"

Rajasthan News

स्मैक और कोल्ड ड्रिंक पर लाखों बर्बाद

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि राजेश श्रीवास्तव और रणजीत सिंह नाम के ये दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के बाद रोजाना 25 से 30 हजार रुपए स्मैक पर खर्च करते रहे। सिर्फ 13 दिनों में करीब 3 लाख रुपए नशे में फूंक दिए और 40 हजार रुपए सिर्फ कोल्ड ड्रिंक पर बहा डाले।

बैंक खातों में भेजे पैसे

रणजीत ने अपने हिस्से के करीब 3 लाख रुपए यूपी में दोस्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। वहीं राजेश से पुलिस ने 3.5 लाख नकद और चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली।

हिस्ट्रीशीटर निकले दोनों

दोनों आरोपी पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज थे। राजेश पर 11 और रणजीत पर 7 आपराधिक केस दर्ज हैं। करधनी थाने की टीम ने बिहार और यूपी में छापेमारी भी शुरू कर दी है, ताकि चोरी के बाकी पैसे और ज्वेलरी बरामद की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+