Jaipur Chomu Violence: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, इंटरनेट सेवाएं ठप, जानें आज चौमूं में क्या खुला क्या बंद?

Jaipur Chomu Violence: जयपुर के चौमूं कस्बे में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने की वजह से विवाद शुरू हो गया था। शुक्रवार तड़के यह विवाद हिंसा में बदल गया। पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 75 आरोपी पत्थरबाजों को अरेस्ट किया है। इनमें से 12 महिलाएं हैं और सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

Jaipur Chomu Violence

Jaipur Chomu Violence: मस्जिद की रेलिंग को लेकर विवाद

चौमूं बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मस्जिद के बाहर लगे पत्थरों को हटाने का काम गुरुवार, 25 दिसंबर को आपसी सहमति के बाद शुरू किया गया था। हालांकि, रेलिंग बनाने का काम शुरू हुआ, तो दूसरे पक्ष से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल शनिवार को स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Jaipur Chomu Violence: 75 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया

- इस पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं।

- पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद अब तक 75 अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

- पुलिस की सख्ती और प्रशासन की समझाइश के बाद चौमूं में फिलहाल शांति बनी हुई है। दंगा नियंत्रण वाहन, स्पेशल टास्क फोर्स और अतिरिक्त जाप्ता इलाके में तैनात है।

- यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, हालांकि सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखी गई हैं।

Chomu Violence: चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

चौमूं में भड़की हिंसा के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस बल और सुरक्षा बल तैनात हैं। स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं और इसलिए शिक्षण संस्थान बंद हैं। हालांकि, दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्यादातर लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

Jaipur Chomu Violence News: जयपुर पुलिस कमिश्नर ने किया दौरा

घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने शुक्रवार देर शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपद्रवियों को दिया सख्त संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चौमूं हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने साफ कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पत्थरबाजों पर फूल नहीं, बल्कि कानून का डंडा बरसेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+