Jagan Gurjar Surrender : महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के अलावा 100 से ज्यादा मामलों में वांटेड

धौलपुर। राजस्थान का सबसे कुख्यात डकैत जगन गुर्जर ने शुक्रवार रात को सरेंडर कर दिया है। इसी 12 जून को महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने समेत लूटपाट और डकैती की लगभग 100 वारदातों को अंजाम दे चुके जगन गुर्जर से धौलपुर जिले के बाड़ी सदर पुलिस थाना में पूछताछ की जा रही है। इस पर पुलिस ने 40 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था।

Jagam Gurjar surrender in Dholpur Rajasthan

एसपी पहुंचे बाड़ी सदर थाना

धौलपुर एसपी अजय सिंह भी शनिवार सुबह बाड़ी सदर पुलिस थाना पहुंचे है। पुलिस पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि जगन गुर्जर ने खुद सरेंडर किया है या पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि फिलहाल यही माना जा रहा है कि जगन गुर्जर ने खुद आत्मसम्पर्ण किया है।

बता दें कि जगन गुर्जर मूलरूप से धौलपुर के डांग इलाके के गांव भवुतीपुरा का रहने वाला है। वारदातों को अंजाम देने के बाद अक्सर अपनी टीम के साथ जगन चंबल के बीहड़ों में छुप जाता है। बीहड़ों में छुपे जगन व उसकी गैंग से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस की कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

Jagam Gurjar surrender in Dholpur Rajasthan

पूर्व विधायक ने की सरेंडर कराने में मध्यस्थता

मीडिया रिपोर्टर्स में दावा किया जा रहा है कि जगन गुर्जर ने खुद सरेंडर किया है। 12 जून को धौलपुर के करनपुर-सायरा पुरा में बंदूकों बटों से मारपीट महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जगन गुर्जर की तलाश तेज कर दी थी। उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 15 जून को तो जगन की गैंग ने पुलिस पर हथगोले तक फेंके। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक भैराेंसिह गुर्जर सहित कई लाेग जगन गुर्जर के सरेंडर के संबंध में पुलिस और उसकी गैंग के बीच मध्यस्थता कर रहे थे। इससे पहले भी जगन गुर्जर तीन बार सरेंडर कर चुका है।

Jagam Gurjar surrender in Dholpur Rajasthan

जगन गुर्जर से जुड़ी अन्य बातों

-वर्ष 1994 में जीजा की हत्या जगन गुर्जर ने अपनी गैंग बनाई।
-नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में जगन के एनकाउंटर की मांग उठाई।
-12 जून को गांव करनपुर-सायकापुरा में महिलाओं से मारपीट व नग्न करके घुमाया।
-जगन गुर्जर के तीन पत्नियां हैं। जिनसे दो बेटी व दो बेटे हैं।
-हनुमान बेनीवाल द्वारा एनकाउंटर मांग उठाने पर जगन ने कहा कि वो भी पाक साफ नहीं हैं।
-दुकानदार से पानी का पाउच खरीदने पर 500 के चेंज को लेकर झगड़े में पांच-सात लोगों को पीटा।
-उसी घटना के चलते दूसरे दिन हथियार लेकर दुकान पर पहुंचा और तोड़फोड़ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+