इशरत अहमद: राजस्थान की पहली महिला कर्नल, अब सेना में संभालेंगी ऑर्डिनेंस यूनिट की कमान
Ishrat Ahmed Nuan Jhunjhunu: राजस्थान के झुंझुनूं के गांव नूआं के अफसरों वाले परिवार एक और खुश खबरी आई है। यहां की कर्नल बेटी इशरत अहमद भारतीय सेना में ऑर्डिंनेस यूनिट की कमाल संभालेंगी।
इशरत अहमद नूआं निवासी मरहूम कर्नल जकी अहमद की बेटी हैं। इनके भाई साकिब हुसैन भारतीय सेना में कायमखानी इतिहास में पहले ब्रिगेडियर हैं। वहीं, खुद इशरत अहमद राजस्थान के पहले बैच की महिला कर्नल हैं, जिन्होंने आर्मी की ऑर्डिनेंस जैसी बड़ी यूनिट की कमांड संभाली है।

बता दें कि इशरत अहमद के पिता कर्नल जकी अहमद आर्मी की एजुकेशन कोर में थे। वे साल 1971 में डायरेक्टर कमीशन लेने वाले नूआं गांव से पहले अफसर थे। साल 1995 में बीकानेर रहते हुए उनका देहांत हो गया था।
इशरत अहमद के परिवार में ये अफसर
बता दें कि इशरत अहमद का परिवार अफसरों वाला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय सेना में कई अफसर दिए हैं। इनके परिवार से लियाकत अली राजस्थान के पहले मुस्लिम आईजी रहे हैं।
इशरत अहमद के चाचा अशफाक हुसैन व जाकिर हुसैन IAS बने और जिला कलेक्टर भी रहे। भाई शाहीन अली राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। बहन फरहा हुसैन IFS हैं। फरहा के पति कमरजवां चौधरी आईएएस अधिकारी हैं।
आईएएस चौधरी वर्तमान में सीकर के जिला कलेक्टर हैं। बहन कायनात खान जयपुर सचिवालय में विधि रचनाकार पद है। इनके अलावा चाचा रफीक खान, शफीक खान व हमीद खान भी सरकारी सेवा से रिटायर्ड हैं।
साल 2001 में मिला कमीशन
साल 2001 में चेन्नई से कमीशन होकर आर्मी अफसर बनीं इशरत अहमद पहले एक एम्युनिशन कंपनी और अब एक डिविजन ऑर्डिनेंस यूनिट की कमान सौंपी गई है। जनहित एकता समिति के अध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला समेत कई लोगों ने इशरत अहमद को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई।












Click it and Unblock the Notifications