Rajasthan News: रियल हीरो फिजिकल एजुकेशन टीचर इरफान अहमद हुए रिटायर, जानिए क्यों है चर्चित ?

Irfan Ahmed: पूरे देश में द रियल हीरो के नाम से पहचान बना चुका शारीरिक शिक्षक इरफान अहमद आज रिटायरमेंट हो गया। इस रिटायरमेंट में विदाई की तस्वीरें सामने आई है। जहां लोगों के साथ महिलाएं भी झूमकर नाच रही है।

द रियल हीरो इरफान अहमद को ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी। बीते कल पीटीआई इरफान अहमद का सेवानिवृत्ति समारोह था अपने कार्यकाल में इरफान ने हमेशा द रियल हीरो का किरदार अदा किया है ।

दौसा के इरफान अहमद हमेशा से खेलों को बढ़ावा देने के लिए और स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते रहे हैं । हालांकि इरफान अहमद का जन्म मुस्लिम परिवार में जरूर हुआ है लेकिन इनका लगाव हमेशा से हर बच्चे से रहा है जो बच्चा भारत में कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखता हो।

irfan-ahmed-the-real-hero-of-dausa-in-rajasthan-was-given-a-grand-welcome-today

इसलिए शारीरिक शिक्षक इरफान अहमद को द रियल हीरो का अवार्ड रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर द्वारा दिया गया था ।

इरफान अहमद अपनी सरकारी सेवा के दौरान सदा ही वफादारी और ईमानदारी के प्रति समर्पित रहे हैं यही कारण है कि इरफान अहमद जिस स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर लगाए गए वहां उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी और जिस दिन उनका उसे स्कूल से तबादला हुआ उसे दिन स्कूली बच्चे उनको वहां से विदाई देना ही नहीं चाहते।

लेकिन सरकारी सेवा का रिवाज है तबादला होगा तो जाना भी पड़ता है । बस यही कारण रहा कि इरफान अहमद ने अपनी जिम्मेदारी को अपने सरकारी सेवा के 33 वर्ष 17 दिनों में बखूबी निभाया।

इरफान अहमद ने अपने शारीरिक शिक्षक के जीवन काल में इंडिविजुअल खेलों को ज्यादा प्रमोट किया है जैसे बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, खो -खो, कबड्डी इरफान अहमद के द्वारा सिखाए गए खेल से आज दर्जनों बच्चे स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरियां कर रहे हैं ।

बीते कल 31 जुलाई को इरफान अहमद का सेवानिवृत्ति समारोह बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ ग्रामीणों की नम आँखों के बीच तरह बनाया मानो कोई बड़े नेता का स्वागत और सत्कार करने को पूरा गांव इकट्ठा हुआ है।

शारीरिक शिक्षक इरफान अहमद की एक सबसे बड़ी खूबी यह भी है कि वह बच्चों को हमेशा अपने मित्र की तरह और गुरु की तरह मानते रहे हैं । जिसके चलते बच्चों के मन में खेल सीखने की भावना के साथ गुरु के लिए आस्था भी रहती है।

साल 2012 में एक चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की उपस्थिति में सचिन तेंदुलकर और नीता अंबानी ने शारीरिक शिक्षक इरफान अहमद को द रियल हीरो का अवार्ड और 5 लाख की राशि देकर सम्मानित किया था।

तब से शारीरिक शिक्षक इरफान की पहचान द रियल हीरो के रूप में उभर कर आई । और यही कारण है कि शारीरिक शिक्षक इरफान अहमद ने अपनी सरकारी सेवाकाल के दौरान अपनी पहचान एक रियल हीरो के रूप में बनाए रखी ।इरफान अहमद अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रिटायर्ड थानेदार मरहूम हाजी रमजान खान, माता हज्जन बिस्मिल्लाह बेगम व अपने परिवार को देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+