Ravi Prakash Mehra: कौन हैं राजस्थान ACB के नए DG, क्या दूदू जिला कलेक्टर ने बदलवाया मुखिया?
ravi prakash mehra ips: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का मुखिया बदल गया है। भजन लाल शर्मा सरकार ने राजस्थान एसीबी डीजी की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी रवि प्रकाश मेहरड़ा को सौंपी है।
राजस्थान सरकार ने एसबी के एडीजी के हेमंत प्रियदर्शी को पद से हटा दिया है। ये बीते 18 माह से एसीबी के कार्यवाहक डीजी थे। 2 मई को आदेश जारी कर राजस्थान कैडर के तीन आईपीएस रवि प्रकाश मेहरड़ा, हेमंत प्रियदर्शी व सचिन मित्तल को इधर-उधर किया है।

कहा जा रहा है कि एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी का तबादला एकल पट्टा मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की किरकिरी और भू रूपांतरण मामले में 25 लाख की घूस मांगने के आरोपी दूदू जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका का ट्रैप फेल होने की वजह से हुआ है।
किस आईपीएस को कहां लगाया?
Recommended Video
गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी को एडीजी एससीअरबी एवं साइबर क्राइम पद पर लगाया गया है। एडीजी सचिन मित्तल अब सिर्फ भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड देखेंगे जबकि रवि प्रकाश मेहरड़ा एसीबी डीजी बनाए गए हैं।
एसीबी के पूर्व डीआईजी भी घूसकांड में फंसे
इधर, एसीबी ने बुधवार को अपने ही विभाग के पूर्व डीआईजी विष्णुकांत के खिलाफ साढ़े नौ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में केस दर्ज किया है। मामला तीन साल पुराना है। आरोप अब सही माने गए हैं। जबकि इसी मामले में आरोपी ने पूर्व में एसीबी को तीन बार शिकायत दी थी।
आईपीएस रवि प्रकश मेहरड़ा का जीवन परिचय
- राजस्थान कैडर में आईपीएस रवि प्रकाश मेहरड़ा 1990 बैच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं।
- 13 जून 1965 को जन्मे आईपीएस रवि प्रकाश मेहरड़ा के पास बीए (ऑनर्स) (अर्थशास्त्र), पीएचडी, एमबीए, एमफिल (सामाजिक विज्ञान) की डिग्री है।
- रवि प्रकाश मेहरड़ा राजस्थान पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा में आए हैं।
- रवि प्रकाश मेहरड़ा कोटा के आईजी व सीआरपीएफ के डीआईजी का पद भी संभाल चुके हैं।
- शुक्रवार सुबह रवि प्रकाश मेहरड़ा ने एसीबी कार्यालय जयपुर पहुंचकर पदभार संभाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications