Rajasthan: IPS पति-पत्‍नी का एक साथ ट्रांसफर, LBSNAA में दे बैठे दिल तो घर वालों ने SVPNPA पहुंच कर दी सगाई

IPS Husband Wife Rajasthan: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा ने 65 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आईपीएस पति-पत्‍नी का भी एक साथ ट्रांसफर हुआ है।

IPS प्रीति चंद्रा को डीआईजी आर्म्‍स बटालियन जयपुर से एडिशनल कमिश्‍नर, ट्रैफिक जयपुर पद पर लगाया है जबकि उनके पति IPS डॉ. विकास पाठक को डीआईजी सिविल राइट्स से आईजी कार्मिक PHQ पद पर लगाया है।

IPS Transfer in Rajasthan

राजस्‍थान कैडर में साल 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर डॉ. विकास पाठक व उनकी पत्‍नी प्रीति चंद्रा का UPSC का सफर, प्रेम कहानी और सर्विस रिकॉर्ड बेहद शानदार है।

पत्रकार से आईपीएस बनीं प्रीति चंद्रा

  • राजस्‍थान पुलिस की काबिल अफसर व लेडी सिंघम प्रीति चंद्रा सीकर जिले के गांव कुंदन की रहने वाली हैं।
  • 21 अगस्‍त 1979 को प्रीति चंद्रा का जन्‍म पूर्व सैनिक रामचंद्र सुंडा व शांति देवी के घर हुआ।
  • सीकर के मारू स्‍कूल व जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रीति चंद्रा ने जयपुर में पत्रकार के रूप में काम किया।
  • पत्रकार रहते हुए साल 2008 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। 255वीं रैंक हासिल की और राजस्‍थान कैडर में आईपीएस बनीं।

डॉक्‍टर से IPS बने विकास पाठक

डॉक्‍टर विकास पाठक का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती में 26 जुलाई 1981 में हुआ। एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद विकास पाठक ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

विकास पाठक ने भी साल 2008 में यूपीएससी पास की और पत्‍नी प्रीति चंद्रा की तरह आईपीएस बने, मगर इन्‍हें तमिलनाडु कैडर मिला था।

LBSNAA की दोस्‍ती SVPNPA में प्‍यार में बदली

राजस्‍थान के सीकर से प्रीति चंद्रा व उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती से यूपीएससी पास करके शुरुआती ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित LBSNAA पहुंचे। दोनों में जान पहचान हुई और दोस्‍त बन गए।

घर वालों को एक-दूसरे को दोस्‍त के रूप परिचय करवाया। फिर पुलिस की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद SVPNPA पहुंचे। यहां पर इनसे मिलने दोनों के परिजन आए। दोस्‍ती प्‍यार में बदलने का पता लगा तो SVPNPA में ही सगाई कर दी। साल 2010 में इन्‍होंने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+