कौन हैं IPS गोविंद गुप्‍ता, जिनको बनाया गया DG, अलवर CO पद से ज्‍वाइन की थी राजस्‍थान पुलिस

Who is IPS Govind Gupta DG: राजस्‍थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गोविंद गुप्‍ता को डीजी पद पर प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में राजस्‍थान कार्मिक विभाग ने एक जुलाई को आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी गोविंद गुप्‍ता मूलरूप से राजस्‍थान के करौली जिले के रहने वाले हैं। संघ लोकसभा सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 1992 पास की और होम कैडर राजस्‍थान में आईपीएस बने।

IPS Govind Gupta Rajasthan

आईपीएस गोविंद गुप्‍ता वर्मतान में पुलिस प्लानिंग, मॉडर्नाइजेशन और वेलफेयर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद पर कार्यरत हैं।

अब डीजी के पद पर पदोन्‍नति मिलने के बाद भी गुप्‍ता फिलहाल इसी पद पर कार्य करते रहेंगे। गोविंद गुप्ता को पदोन्नति मिलने से राज्य में अब डीजी कैडर की संख्या 8 हो गई है। दो दिन पहले ही चार आईपीएस अफसर सेवानिवृत्त हुए थे।

आईपीएस डीजी गुप्‍ता की जीवनी

  • 8 जनवरी 1968 को जन्‍मे गोविंद गुप्‍ता ने कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीई व एमटेक की डिग्री हासिल की है।
  • धौलपुर, नागौर, सवाई माधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा व उदयपुर जिलों में पुलिस अधीक्षक पद पर रहे।
  • उदयपुर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर में आईजी भी रह चुके हैं।
  • इनके अलावा सीआईडी सीबी, आईजी जेल, एसीबी में डीआईजी के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

चार आईपीएस रिटायर

बता दें कि राजस्थान पुलिस में चार आईपीएस अफसर दो दिन पहले ही रिटायर हुए है। इनमें जंगा श्रीनिवास राव, प्रसन्न कुमार खमेसरा, सुनील विश्नोई और समीर कुमार शामिल हैं। गोविंद गुप्ता को पदोन्नति दिए जाने के बाद अब सीनियर आईपीएस सुनील दक को भी जल्द ही प्रमोशन मिलने वाला है।

छह आईएएस का तबादला

राजस्‍थान कैडर में साल 1993 बैच के आईएएस संदीप वर्मा, साल 1995 बैच के आईएएस प्रवीण गुप्‍ता, साल 1997 बैच के आईएएस नवीन महाजन, साल 2006 बैच के रोहित गुप्‍ता, साल 2010 बैच के प्रकाश चंद्र शर्मा व साल 2012 बैच के हिमांशु गुप्‍ता का तबादल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+