Rajasthan: प्रदेश में जारी है ईंद्रदेव का कहर, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में इस साल मानसून की ऐसी मेहबानी हुई कि गांव-गांव, शहर-शहर जल मग्न नजर आ रहे है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सवाईमाधोपुर, धौलपुर, अजमेर, पाली सहित कई जिलों में हालात बिगड़ गए है।

आज भी मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में आज फिर बारिश की सम्भावना जताई है।

प्रदेश में इस साल ईद्रदेव ने ऐसा कहर बरपाया कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक राजस्थान में जल प्रलय की तस्वीरे नजर आ रही है। जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, अजमेर, कोटा, बारां, बूंदी, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली और धौलपुर के साथ राजधानी जयपुर तक में जल प्रलय मचा हुआ है।

indradevs-wrath-continues-in-rajasthan-rain-alert-in-these-districts-today

Recommended Video

    Rajasthan: प्रदेश में जारी है ईंद्रदेव का कहर, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    प्रदेश के कई जिलों में सालों से रीते और सूखे पड़े बांध भी ओवरफ्लो हो गए है, बांधों में पानी की बंपर आवक होने से लोगों में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर मूसलाधार बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

    मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी कर सम्भावना जताई है कि बारिश का दौर अभी 48 घंटे तक और जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वेलमार्क लो प्रेशर आज फिर से तेज हो गया है और डिप्रेशन बन गया है। फिलहाल यह उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिमी यूपी की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

    मौसम विभाग ने राजस्थान के कई सम्भाग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में बारिश की संभावना है।

    जयपुर मौसम केंद्रन ने धौलपुर, बारां, पाली, अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गयी। बीते दिन गुरूवार को राज्य में 15 से ज्यादा इलाकों में भारी बारिश तो 4 में सर्वाधिक बारिश तो धौलपुर में अति भारी दर्ज की गई है। जो राजाखेड़ा में 237 मिमी रही ।

    वहीं पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर, दौसा, सीकर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़ तथा बारां जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+