हनीट्रैप : आर्मी जवान आकाश महरिया सीकर से गिरफ्तार, पाकिस्तानी महिला न्यूड होकर करती थी वीडियो कॉल
सीकर। राजस्थान में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसे भारतीय सेना के जवान की राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तारी हुई है। उस पर सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी महिला एजेंट से शेयर करने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियां जवान से पूछताछ में जुटी हैं।

यालसर गांव का रहने वाला है आकाश महरिया
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एसपी शांतनु सिंह ने बताया कि जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव यालसर निवासी 22 वर्षीय आकाश महरिया सितम्बर 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। जनवरी 2019 में उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई।

एफबी पर आई थी फ्रेंड रिक्वेस्ट
जुलाई में आकाश के पास पाकिस्तान महिला एजेंट्स की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे आकाश ने स्वीकार ने कर लिया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वह इसे मुलाकात करने का झांसा देती थी। वॉट्सऐप वीडियो कॉल में न्यूड होकर अश्लील बातें करती थी। बदले में उसकी बटालियन और आर्मी की जानकारी जुटाती थी।

17 फरवरी को आया था छुट्टी लेकर
पाकिस्तानी महिला एजेंट और आर्मी जवान आकाश के वीडियो कॉलिंग व चैट के जरिए बातचीत होती रही। किसी को खबर नहीं थी। इस बीच आकाश 17 फरवरी को एक माह की छुट्टी लेकर गांव आ गया। छुट्टी के दौरान आकाश के पास पाकिस्तान से कॉल आने पर इंटेलिजेंस एजेंसियों की राडार पर आ गया।

फतेहपुर शिवरात्रि मेले से पकड़ा
आकाश सीकर जिले के फतेहपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर भरे मेले में आया। यहां पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी महिला एजेंट चैटिंग की डिटेल मिली है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फिर उसे गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया है।

खंगाला जा रहा बैंक अकाउंट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी जवान आकाश ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने पाकिस्तान महिला एजेंट को सेना से संबंधित कुछ सूचनाएं दी है। सुरक्षा एजेंसियां आकाश के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications