Udaipur News: मेरे पापा कलेक्टर के दोस्त है ! छात्र ने कॉलेज में प्रोफेसर को दी धमकी फिर क्या हुआ ?Video Viral
Udaipur News Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर की मोहनलाल सुखाडिय़ा युनिवर्सिटी के एफएमएस कॉलेज में छात्र ने अपने ही प्रोफेसर को पिता का रूआब झाड़ धमका दिया है। छात्र और प्रोफेसर का वीडियो भी वायरल हुआ है।
कॉलेज में छात्र ने प्रोफेसर को धमकाते हुए कहा कि मेरे पिता कलेक्टर के साथ उठते-बैठते है और ऐसे एक क्या चार कॉलेज भी बना सकते है। अब वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के डायरेक्टर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
कभी स्कूल बैग में चाकू और स्कूल के बाहर चाकू से हमला, छोटे-छोटे मसलों पर इन दिनों तनाव झेल रहे झीलों की नगरी में अबकी बार कॉलेज में छात्र द्वारा प्रोफेसर को पिता का रूआब झाड़ धमकाने का मामला सामने आया है।

पूरा मामला उदयपुर की मोहनलाल सुखाडिय़ा युनिवर्सिटी के एफएमएस कॉलेज का है, जहां चलती क्लास में 40 मिनट लेट आने पर प्रोफेसर ने जब छात्र को देरी से आने के कारण पूछा तो छात्र ने महिला प्रोफेसर को धमकाते हुए कहा कि मेरे पिता कलेक्टर के साथ उठते-बैठते है और चाहे तो ऐसे चार कॉलेज बना सकते है।
कलेक्टर मेरे पापा के दोस्त, छात्र ने यूं धमकाया प्रोफेसर को pic.twitter.com/fBiQdPNGHr
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 26, 2024
जब प्रोफेसर ने फिर से टोका तो छात्र धमकाते हुए क्लास में थूंककर चला गया। विडियो वायरल होने पर डायरेक्टर ने छात्र के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी है और एबीवीपी ने इस छात्र को निष्कासित करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के एफएमएम कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष के ई-कामर्स के प्रथम सेमेस्टर की क्लास चल रही है।
क्लास में महिला फैकल्टी सोनू नागौरी पढ़ा रही थी। इस दौरान एक छात्र मोहम्मद कैफ करीब 40 मिनट लेट आया और बिना फैकल्टी से परमिशन लिए अपनी सीट की ओर जाने लगा।
यह देखकर फैकल्टी ने इस छात्र को टोका तो छात्र आवेश में आया और फैकल्टी के पास जाकर बहस करने लगा। साथ ही फैकल्टी को धमकाने लगा। छात्र ने फैकल्टी को अपनी पिता की रईसी का बखान करते हुए कहा कि उसके पिता चाहे तो ऐसे चार कॉलेज ओर बना सकते है।
बदतमीजी करने से मना करने पर छात्र ने कहा कि उसके पिता कलेक्टर के साथ उठते-बैठते है। यह कहता हुआ क्लास में थूंकता हुआ चला गया।
इस पूरे घटनाक्रम का इसी कक्षा में बैठे एक छात्र ने विडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने पर एफएमएस डायरेक्टर डॉ. मीरा माथुर ने छात्र के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी है।
इधर एबीवीपी के महानगर मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व पदाधिकारी मिलिंद पालीवाल सहित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वीसी से मुलााकात कर इस छात्र को निष्कासन की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications