राजस्थान के टोंक नें शिक्षकों ने की छात्राओं से अश्लीलता,परिजनों ने किया जोरदार हंगामा,दोनों शिक्षक निलम्बित
Rajasthan News: टोंक जिसे के गेरोली गांव की सरकारी स्कूल में छात्रा से शिक्षकों द्वारा अश्लीलता करने के मामले में बवाल हो गया। परिजनों के हंगामें के बाद दोनों लेक्चरर्स को किया सस्पेंड
पूरा मामला उस समय बिगड़ा जब दो शिक्षकों द्वारा छात्रा पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया और परिजनों के हंगामें के बाद पुलिस थाने में मामला पहुंचा और कार्रवाई शुरू हुई

छात्रा से अवैध संबंध का दबाव बनाने वाले और अश्लीलता करने वाले गेरोली सीनियर सेकंडरी स्कूल के दो लेक्चरर को जिला शिक्षा अधिकारी ने बीती रात को सस्पेंड कर दिया है।
इनका मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर किया गया है। मुख्य आरोपी आरोपी जीव विज्ञान के लेक्चरर कमलेश कुमार के खिलाफ बीती देर रात को घाड़ थाने में मामला भी दर्ज हो चुका हैं।
इस पर छात्रा से अवैध संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने का आरोप है। वहीं दूसरे आरोपी भौतिक विज्ञान के लेक्चर अशोक कुमार मीणा पर स्कूल में अश्लील हरकत करने का आरोप है।
आपकों बता दे कि गेरोली सीनियर सेकंडरी स्कूल की 12 वीं की छात्रा ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवराज बैरवा के नाम ज्ञापन भेजा था।
इसमें उसके स्कूल के जीव विज्ञान के लेक्चरर कमलेश कुमार मीणा पर आरोप लगाया था कि वह मेरे साथ अवैध संबंध बनाने का कुछ माह से दबाव बना रहा है।
इसके लिए रुपयों का लालच भी दिया, मोबाइल पर भी अश्लील बाते करता है। इसको लेकर कल छात्रा ने परिजनों को भी अवगत करा दिया।
इसके बाद कल शाम को ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया था । लोगों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इसकी जानकारी मिलने के बाद देर शाम घाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। इस दौरान आरोपी टीचर स्कूल नहीं था। वह प्रेक्टिकल लेने अन्य स्कूल गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस को भी छात्रा ने आरोपी टीचर के खिलाफ इस आशय की रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने भी देर रात को टीचर के खिलाफ छात्रा से अवैध संबंध बनाने का उस पर दबाव डालने आदि का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
उधर इस मामले को लेकर कल ही शिक्षा विभाग की जांच टीम भी मौके पर पहुंची थी और छात्रा, उसके परिजनों, ग्रामीणों के बयान लिए थे।
उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी लेक्चरर कमलेश कुमार मीणा और दूसरे लेक्चरर अशोक कुमार मीणा को सस्पेंड कर इनका मुख्यालय शिक्षा निदेशालय बीकानेर कर किया हैं इसके आदेश कल रात को जारी कर दिए थे।
आरोपी कोई भी बख्शा नहीं जाएगा:
देवली-उनियारा विधान सभा से बीजेपी प्रत्याशी रहे बीजेपी नेता विजय बैंसला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही मैने पीड़िता छात्रा और उसके परिजनों से मोबाइल पर बात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
उसके बाद कल शाम को हीं इसके लिए CMO में बात कर आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई करवाई हैं। टीचर और छात्रा पवित्र रिश्ता होता है।
इस तरह शिक्षा के मंदिर की गरिमा खत्म करने वाला कोई भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की हरकत बख्शी नहीं जाएगी।
आज मै भी गेरोली जाऊंगा और पीड़िता, परिजन, स्कूल प्रबंधन से पूरी जानकरी लूंगा और कोई अन्य भी इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कराऊंगा।
आपकों बता दे कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बिते दिनों ही शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ के साथ अन्य पद को धूमिल करने के काम करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे में अब टोंक जिले में दो शिक्षकों पर लगे गम्भीर आरोपों के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर क्या एक्शन लेंगे ? यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications