Rajasthan News: बारां जिले के लकड़ाई में पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेशों का ऐसा असर उनके ही गृह जिले में नजर आएगा शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
आज बारां जिले के लकड़ाई गांव के सरकारी स्कूल की शिक्षिका हेमलता बैरवा के निलम्बन के विरोध में भीम आर्मी सेना और ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला ठोक कर प्रदर्शन किया।

स्कूल पर ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच समझाइश के दौरान झड़प हो गई। और पुलिस ने लाठियां बरसा कर प्रदर्शनकारी भीड़ को मौके से खदेड़ दिया।
दरअसल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह जिले बारां में 26 जनवरी को सरस्वती पूजा को लेकर हुए विवाद में अध्यापिका हेमलता बैरवा को निलंबित करने से ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया है।
आज बारां जिले के किशनगंज तहसील के नाहरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लकड़ाई के सरकारी स्कूल में सरस्वती पूजा को लेकर विवाद करने पर शिक्षिका को निलंबन किए जाने के बाद स्कूल का ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकरियों और पुलिस के बीच समझाइश के दौरान झड़प हो गई।
एक ओर स्कूल के अधिकांश बच्चे ताला खोलने की मांग कर रहे थे तो दूसरी ओर कुछ बच्चों के साथ भीम आर्मी के सदस्य व महिलाएं स्कूल गेट पर ताला लगाकर गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
तभी पढ़ने आए स्कूली बच्चों ने ताला खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही झपड़ को रोकने के प्रयास में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और समझाइश करते हुए गेट खोलने का प्रयास किया।
इस दौरान महिलाओं समेत प्रदर्शनकरियों ने पुलिस पर पत्थर और लाठियां फेकी तो जवाब में पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और चंद मिनटों में ही प्रदर्शनकारियों को तीतर बितर कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, तहसीलदार अभिराज सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल से समझाइश कर स्कूल गेट का ताला खुलवाया। और बच्चों को कक्षाओं में बिठाया।
वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है तो वहीं चोटिल हुए पुलिस कर्मियों की ओर से भी प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। अब मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपकों बता दे यह शिक्षिका वहीं जो बिते दिनों लकड़ाई के सरकारी स्कूल में सरस्वती माता की तस्वीर की पूजा नहीं करने और अपमानित करने को लेकर चर्चा में आई थी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसकों निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
आज भीम सेना के साथ लोगों ने स्कूल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन कर विरोध जताया था। और इसी दौरान पुलिस पर पथराव कर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है।
अब पुलिस और प्रशासन ने इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications