Rajasthan News: यह कौन पुलिस कर्मी है,जिसने संत से की अभद्रता,सीसीटीवी वीडियो वायरल

Rajasthan News: प्रदेश के नागौर जिले में एक संत से पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता का सीसीटीवी वीडियो सोश्यल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब संतों से लेकर समाजसेवी संगठनों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नागौर जिले के थावंला में रामस्नेही संप्रदाय के संत का है।

in-nagaur-rajasthan-a-policeman-misbehaved-with-a-saint-now-as-soon-as-the-video-goes-viral-dema

वहीं नागौर जिले के थांवला निवासी रामस्नेही संप्रदाय के संत धीरजराम ने पुलिस थाने पहुंच लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

पीड़ित संत ने बताया है कि टोल नाके पर गौ तस्करों द्वारा गौवंशों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी दौरान हैडकास्टेबल ने मैरे साथ गाली गलौच की और अभद्रता की।

भले ही भजन सरकार साधु संतो के लिए सुरक्षा के लिए बड़े -बड़े दावे कर रही हैं। लेकिन नागौर में लगातार साधु - संतो के साथ अत्याचार देखने को मिल रही हैं।

कहीं पुलिस से परेशान हो रहे साधु संत कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। नागौर जिले रियाबड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला थाना इलाके के रामस्नेही संप्रदाय के संत धीरजराम ने थांवला थाना में एक लिखित शिकायत दी है।

जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उनकों सूचना मिली की टोल नाके पर गौ तस्कर गायों को लेकर जा रहे हैं। क्षमता से ज्यादा गौवंशों को गाड़ी में ठूंसा हुआ है।

क्षमता से अधिक गोवंशों को लेकर जाने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुष्कर थाने में भी प्रकरण दर्ज हैं। जब दूसरी गाड़ियों को चेक कर रहे थे उसी दौरान थांवला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह चारण वहां पहुंच गए। मेरे साथ गली गलौच किया।

साथ ही मेरा फोन ही छीन लिया। मेरे फोन से मेरे कीमती डाटा को भी डिलीट कर दिया। मेरे साथ बदतमीजी भी की।

जब मेने फोन मांगा तो उन्होंने मेरे से 5 हजार रुपए भी मांगे । जब मैने पैसे देने से इंकार किया तो मेरे और साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

मेरे साथ मारपीट कर अपमानित भी किया। साथ ही कुछ वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे लेकर वहां से निकल गया।

यह बोले मानवेंद्र सिंह थानाधिकारी: मैने तो अभी ज्वाइनिंग की है,लेकिन मैने इस प्रकरण में मामले की जांच शुरू कर दी । यदि संत के साथ हेडकांस्टेबल ने बदसलूकी की तो कार्यवाही की जाएगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+