Rajasthan News: कोटा में फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर कपल का बाइक रोमांस वायरल,देखिए वीडियो

Rajasthan News: प्यार की कोई उम्र नहीं होती यह तो सुना और देखा गया है। लेकिन प्यार ऐसी सनक शायद कभी नहीं देखी कि जान जोखिम में डाल हाईपर पर तेज रफ्तार दौड़ती बाइक पर ही रोमांस करने से भी नहीं चूके।

बाइक पर एक कपल का वीडियो राजस्थान में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक पर बैठ कर रोमांस फरमा रहा है। हद तो यह हो गई पास में चल रहे तेज रफ्तार में ही एक ट्रक को ओवरटेक तक कर दिया।

in-kota-a-couple-romanced-on-a-bike-on-the-highway-in-filmy-style-and-then-the-video-went-viral

राजस्थान के कोटा में एक चलती बाइक पर हुई सवार कपल रोमांस करता दिखा है। वीडियो एनएच 52 यानी कोटा बूंदी हाइवे का बताया जा रहा है।

Recommended Video

    Rajasthan News: कोटा में फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर कपल का बाइक रोमांस वायरल,देखिए वीडियो

    तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठी लड़की लड़के को कसकर पकड़ के बैठी है। वीडियो फुटेज में यातायात नियमों का उल्लंघन भी साफ दिखाई दे रहा है।

    तेज रफ्तार दौड़ते सड़क पर इश्क लड़ाने की खुमारी अब आम बात सी हो गई। ऐसा ही एक वीडियो गुरुवार को कोटा से सामने आया है। यहां एक कपल स्पोटर्स बाइक पर रोमांस करते दिखा, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवती एक स्पोटर्स बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है। वहीं इस युवक बाइक को चला रहा है। खुलेआम सड़क पर रोमांस करने के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें कोटा के NH 52 की बताई जा रही है। तस्वीर बाइक, रफ्तार और रोमांस की है, जो जमकर वायरल हो रही है।

    कोटा में NH-52 पर चलती बाइक पर एक कपल रोमांस करने में मशगूल था। इस बात से बेखबर की सड़क पर न सिर्फ आम लोग, उनके रोमांस को नोटिस कर रहे हैं, बल्कि पीछे आ रही बाइक सवार युवक हूटिंग कर रहे हैं।

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठी लड़की, लड़के को कसकर पकड़कर बैठी है। फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए सड़क पर मौज मस्ती कर रहे हैं। युवती खुलेआम युवक को किस कर रही है।

    रोमांस कर रहे कपल की बाइक की स्पीड में है। तस्वीरों से यह पता चल रहा है कि ये कोटा से बूंदी जाने वाले हाइवे की है। बाइक नंबर भी यह तस्दीक कर रहा है कि यह वीडियो कोटा का है।

    बाइक पर नंबर कोटा आरटीओ के है। सड़क बूंदी रोड हर्बल गार्डन के पास की है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी एनबीटी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो फुटेज देखने से यह साफ पता चलता है कि रोमांस करने वाले कपल यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने कहा कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। जांच करवाई जा रही है। वीडियो कोटा लोकेशन ही दर्शा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+