जयपुर में विधायक बालमुकुंद ने हिजाब पर पूछा सवाल तो भड़की मुस्लिम छात्राओं ने थाने का किया घेराव!
jaipur news:: राजधानी जयपुर में आज हिजाब को लेकर बड़ा बवाल हो गया। हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य की ओर से टिप्पणी करने पर मुस्लिम छात्राओं ने पुलिस थाने पर घेराव कर प्रदर्शन कर दिया।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि गंगापोल इलाके के सरकारी स्कूल में वार्षिकोत्सव में जब विधायक बालमुकुंद आचार्च पहुंचे तो उन्होने जबरदस्ती धार्मिक नारे लगवाए।

इन नारों के विरोध में छात्राएं और उनके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और सुभाष चौक पुलिस थाने पर घेराव कर नारेबाजी की।
जानकारी मिली है कि राजधानी जयपुर में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य को लेकर बखेड़ा हो गया है। यह बखेड़ा हिजाब के विवाद को लेकर हुआ बताया जा रहा है।
उसके बाद मुस्लिम समुदाय की छात्राओं और उनके परिजनों ने सुभाष चौक थाने का घेराव कर लिया और वहां बालमुकुंदा आचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
माहौल को भांपकर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पहुंचे और हालात को संभाला। वहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
छात्राओं का आरोप है कि विधायक ने हमारे हिजाब को लेकर बातें की, धार्मिक नारे लगवाए, यह हमें कतई मंजूर नहीं है।
जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के गंगापोल इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के वार्षिकोंत्सव का है। छात्राओं का कहना था कि स्कूल के एनुअल फंक्शन के मौके पर स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य को बुलाया गया था।
यहां आकर उन्होंने हमारे हिजाब को लेकर बातें की, धार्मिक नारे लगवाए, यह हमें कतई मंजूर नहीं है, शिक्षा के मंदिर में हिंदू मुसलमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोग बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
छात्राओं के साथ-साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने के घेराव की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए और वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से समझाइश की. लेकिन छात्राओं का कहना था कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक हम लोग यहां से जाने वाले नहीं हैं.
Rajasthan news:जयपुर में विधायक बालमुकुंद आचार्य के बयान से क्यों भड़की छात्राएं,देखिए क्या बोले pic.twitter.com/yQhWzApzbJ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 29, 2024
वहीं इस मामले को लेकर हवामहल विधायक बालमुकुंदा आचार्य का कहना है कि राम मेरे भगवान हैं। मेरे आदर्श हैं, मैं हर काम की शुरुआत उनके नाम से करता हूं। इस पर किसी को नहीं आपत्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने विद्यालय की प्रिंसिपल से पूछा था क्या यहां दो तरह की ड्रेसकोड है क्या? बकौल विधायक मुझे वहां दो तरह का माहौल नजर आया, हिजाब में और बिना हिजाब के।
विधायक बालमुकुंद आचार्य का तर्क था कि कल को हमारे बच्चे भी लहंगा चुन्नी या अलग अलग कलरफुल ड्रेसकॉड में आयेंगे तो स्कूल में कैसे चलेगा। लेकिन कुछ लोगों को राजनीति करनी होती है वो बाज नहीं आते हैं।
विधायक बोले सरकारी स्कूल का एक तय ड्रेसकॉड होता है। वैसे ही बच्चों को आना चाहिए, उन्होंने कहा कि बच्चियों को भारत माता की जय बोलने को कहा गया, क्या ये गलत है? क्या सरस्वती मां की जय बोलना गलत है? बच्चों को स्कूल के ड्रेसकॉड के हिसाब से आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications